सरकार के पिट्ठु न बने सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनहित में करें कार्य : रवि ठाकुर पूर्व विधायक

 सरकार के पिट्ठु न बने सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनहित में करें कार्य : रवि ठाकुर पूर्व विधायक


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

लाहौल स्पीति में अब ठेकेदारों को सीमेंट की सप्लाई सार्वजनिक वितरण विभाग के द्वारा न करके सीधे विक्रेताओं से खरीदने पर सरकारी विभाग को लाखों की चपत लग रही है। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐसा बदलाब किसके कहने पर किया गया इसकी जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से विकास कार्यों के लिए आने वाले धन के साथ साथ , नाबार्ड, साडा और आपदा राहत के लिए मिलने वाली धनराशि की दूसरी तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल की जनता के हित में कार्य न करके चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि लाहौल में ट्रेज़री से 10 हजार से ज्यादा पैसा निकालने के लिए बिल शिमला भेज पड़ रहे हैं, ट्रेज़री महीने में केवल एक दिन ही खुलती है । उन्होंने कहा कि मयाड़ नाला में सड़क की टायरिंग के लिए जो 6 करोड़ आया था उस पैसे से डंगे लगाए जा रहे हैं और पेवर बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सब की जांच होनी चाहिए कि किस काम के लिए कहां से और कितना धन आया था । रवि ठाकुर ने कहा कि पर्यटन की जहां तक बात है तो केंद्र ने तो आपदा के बाद राहत राशि जारी की है लेकिन प्रदेश सरकार उसका सही इस्तेमाल नहीं कर रही है । रवि ठाकुर ने लाहौल स्पीति में तैनात सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार के पिट्ठु न बनकर जनता के हित में कार्य करें उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं और सरकारी कर्मचारियों के कार्यों का भी रिव्यू हो सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत