शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में एनएसएस विशेष सात दिवसीय शिविर का पाँचवाँ दिन संपन्न

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में एनएसएस विशेष सात दिवसीय शिविर का पाँचवाँ दिन संपन्न


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन सामाजिक जागरूकता एवं सेवा से जुड़ी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता को लेकर रैली निकालकर की गई, जिसके माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिया हुआ गाँव निहंग टिक्का में भी स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।


स्वच्छता गतिविधियों के उपरांत प्रोफेसर नेम राज शर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर एक उपयोगी व्याख्यान दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, आवश्यक सावधानियाँ तथा अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की जानकारी दी। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक रहा।


इसके बाद एनएसएस के 40 स्वयंसेवकों ने सल्लायना स्थित एक अनाथालय का दौरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री (पेन, पेंसिल, नोटबुक), कपड़े, फल एवं मिठाइयाँ भेंट कीं। साथ ही विद्यार्थियों ने बच्चों से बातचीत कर उनके साथ समय बिताया और उन्हें स्नेह व सहयोग का अनुभव कराया।


इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों प्रोफेसर राजीव भोरिया एवं प्रोफेसर पूनम शर्मा के मार्गदर्शन में सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। शिविर का पाँचवाँ दिन सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त