अंडर-19 विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान

अंडर-19 विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान

अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर प्रोटियाज टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए आयुष म्हात्रे को आराम दिया गया है. उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी कप्तानी संभालेंगे. म्हात्रे को कलाई में चोट है. इसलिए वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भाग नहीं लेंगे. लेकिन अंडर-19 विश्व कप में म्हात्रे ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे.इससे पहले अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था. भारत ने एशिया कप 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था. भारतीय अंडर-19 टीम पिछले कुछ महीनों में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में आयुष म्हात्रे (C), विहान मल्होत्रा (VC), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार