संदेश

‌‌‌खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भावुक विदाई: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह पंचतत्व में विलीन, फूट-फूट कर रोए स्टार क्रिकेटर

चित्र
भावुक विदाई: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह पंचतत्व में विलीन, फूट-फूट कर रोए स्टार क्रिकेटर अलीगढ़: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 'फिनिशर' के रूप में मशहूर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान स्थित क्वार्सी रोटरी मोक्ष धाम में गमगीन माहौल के बीच वे पंचतत्व में विलीन हो गए। बड़े भाई सोनू सिंह ने मुखाग्नि देकर पिता की अंतिम क्रियाएं संपन्न कीं। मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले रिंकू पिता के जाने से टूटे क्रिकेट की पिच पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान पूरी तरह टूट चुके थे। पूरे समय वे अपने भाई के पास खड़े होकर सिसकते नजर आए। उन्हें ढांढस बंधाने के लिए दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे, लेकिन पिता को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। खुद दिया कंधा, अंतिम यात्रा के प्रबंध भी किए जब खानचंद सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से निकला, तो रिंकू ने खुद आगे बढ़कर पिता की अर्थी को कंधा दिया। नीली टोपी लगाए और सिर झुकाए रिंकू की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। एक...

नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन

चित्र
नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन, गुजरात में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम नूरपुर : विनय महाजन  विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत खैरियां के होनहार सपूत अंकुश ठाकुर ने सीनियर कबड्डी वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से चुने गए 14 श्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अंकुश ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से गांव की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र निवासी अंकुश ठाकुर, सुपुत्र केवल सिंह (मुख्याध्यापक), बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। चौथी कक्षा में पहली बार स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं। अनेक टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाने और जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन दिनों गुजरात की धरती पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप में हिम...

गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल मेरिट सकॉलरशिप हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन

चित्र
गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल मेरिट सकॉलरशिप हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन (फतेहपुर बलजीत ठाकुर ) शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत पड़ते गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के एक छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल सकॉलरशिप हासिल कर परिजनों के साथ -साथ स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इसी बिषय पर जानकारी देते हुए स्कूल हेडटीचर गगन सिंह ने बताया छठी कक्षा के छात्र पूर्व पुत्र बनू ने उक्त योजना के तहत जिला भर में चौथा स्थान हासिल किया है. जिस पर उक्त छात्र को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौक़े पर छात्र पूर्व के पिता बनू, माता आशा देवी, पंचायत प्रधान उषा देवी, अध्यापक दिनेश कुमार, अंजना देवी,हरदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

अंडर-19 विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान

चित्र
अंडर-19 विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर प्रोटियाज टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए आयुष म्हात्रे को आराम दिया गया है. उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी कप्तानी संभालेंगे. म्हात्रे को कलाई में चोट है. इसलिए वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भाग नहीं लेंगे. लेकिन अंडर-19 विश्व कप में म्हात्रे ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे.इससे पहले अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था. भारत ने एशिया कप 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था. भारतीय अंडर-19 टीम पिछले कुछ महीनों में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में आयुष म्हात्रे (C), विहान मल्होत्रा (VC), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन.

खेलेगा नूरपुर आगे बढ़ेगा नूरपुर,कोपड़ा क्रिकेट क्लब विजेता रहा

चित्र
खेलेगा नूरपुर आगे बढ़ेगा नूरपुर,कोपड़ा क्रिकेट क्लब विजेता रहा   नूरपुर : विनय महाजन  नूरपुर प्रदेश के जिला काँगड़ा के गांव कोपड़ा मे यूथ क्लब कोपड़ा द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का समापन किया गया l इस अवसर पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने टूर्नामेंट के समापन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की l निक्का ने इस अवसर पर संबोधन में कहां कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है l युवाओं को चाहिए कि वे अपने अंदर खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बनें।। खेलेगा नूरपुर आगे बढ़ेगा नूरपुर इस नारे को उन्होंने आज एक नया रूप देकर नशे से पीड़ित युवाओं को एक नसीयत दी कि खेल के माध्यम से नशा दूर किया जा सकता है l इसलिए सभी युवा खेलकूदों में रुचि लें l फाइनल मैच कोपड़ा क्रिकेट क्लब व इन्दौरा क्रिकेट क्लब के वीच हुआ जिसमें कोपड़ा क्रिकेट क्लब विजेता रहाl छत पर उन्होंने कोपड़ा क्रिकेट क्लब को मुबारकबाद दी और दूसरी टीम को ट्राई ट्राई अगेन का संदेश दियाl

हिमाचल के लिए जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था बदला मातम में

चित्र
हिमाचल के लिए जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था बदला मातम में  पायलट नमन अपनी पत्नी अफसान के साथ जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था, वो चंद सेकंड में एक कभी न भूलने वाले मातम में बदल गया. एक जोरदार धमाका और देश ने अपना एक जांबाज बेटा खो दिया. आखिर दुबई एयर शो में उस वक्त क्या हुआ था? और कौन था वो पायलट जिसने देश की आन-बान-शान के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी? आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे दुबई एयर शो में हुए उस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी, जिसने हिमाचल के एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए लील लिया. एयर शो में क्या हुआ? शुक्रवार का दिन था. दुबई एयर शो-2025 की तैयारियां जोरों पर थीं. भारतीय वायुसेना का गर्व, हल्का लड़ाकू विमान 'तेजस', अपनी एरोबेटिक स्किल्स दिखाने के लिए उड़ान भर रहा था. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल की तरफ से बनाया गया ये लड़ाकू विमान अपनी फुर्ती के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन एक अभ्यास उड़ान के दौरान ही तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कौन थे पायलट? इस हादसे में जिस पायलट ने अपनी जान गंवाई, उनका नाम है स्क्वाड्रन लीडर नमांश स्याल. 34 साल क...

एनसीसी कैडेट्स का चौथे दिन का एक्सपीडिशन रहा ज्ञानवर्धक

चित्र
एनसीसी कैडेट्स का चौथे दिन का एक्सपीडिशन रहा ज्ञानवर्धक  ‘शतुद्री वंदन’ अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स के एक्सपीडिशन के चौथे दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से हुई। हालांकि सुबह भारी बारिश के कारण बोट सेलिंग में थोड़ी देरी हुई, इसके उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए औहर पहुंचे, जहाँ स्कूल के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने कमांडिंग ऑफिसर, नेवल स्टाफ और कैडेट्स का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने स्थानीय एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान पर रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पुनः स्कूल में संपन्न हुई। कैडेट्स ने “स्वच्छता ही सेवा है” और “गंदगी छोड़ो, सफाई अपनाओ” जैसे नारे लगाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व से जागरूक किया। इसके उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए कोल डैम की ओर बढ़े, किंतु सलनू से आगे बरमाना के पास खराब मौसम और तेज बहाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बोट्स को यहीं रोक दिया गया। बाद में एक्सपीडिशन टीम सड़क मार्ग से कोल डैम पावरहाउस पहुँची और वहाँ शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डैम की कार्यप्रणाली व जल संरक्षण के महत्...

महिला टीम की ऐतिहासिक जीत: ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराया, वर्ल्ड कप की तैयारी को मिली धार

चित्र
महिला टीम की ऐतिहासिक जीत: ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराया, वर्ल्ड कप की तैयारी को मिली धार  वर्ल्ड कप 2025 से ठीक पहले अपनी तैयारियों को धार दे रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज की है. पहले मैच की हार से उबरते हुए टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 102 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही. सबसे खास बात यह है कि 18 साल बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में किसी ODI मैच में हराया. इसके अलावा, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम की वनडे में सबसे बड़ी जीत है, जिसने 42 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. साथ ही, ऑस्ट्रेलिया का लगातार 13 वनडे मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम में बुधवार, 17 सितंबर को यह मुकाबला खेला गया. मंधाना के तूफानी शतक से बना बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 292 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए स्टार ओपनर स्मृति मं...

क्रिकेट फिटनेस का नया पैमाना: ब्रोंको और यो-यो टेस्ट

चित्र
क्रिकेट फिटनेस का नया पैमाना: ब्रोंको और यो-यो टेस्ट  भारतीय क्रिकेट टीम के चयन में अब सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि फिटनेस भी एक अहम भूमिका निभाती है। हाल के दिनों में क्रिकेटरों की फिटनेस मापने के लिए ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि ये टेस्ट क्या हैं और क्यों ये खिलाड़ियों के लिए इतने ज़रूरी हो गए हैं। ब्रोंको टेस्ट: ताकत और सहनशक्ति की परीक्षा ब्रोंको टेस्ट एक ऐसा फिटनेस टेस्ट है जो खिलाड़ियों की स्टैमिना (s_tamina_)_, सहनशक्ति (endurance) और overall फिटनेस को मापता है। यह टेस्ट मूल रूप से रग्बी खेल में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसे क्रिकेट में भी अपनाया गया है। टेस्ट कैसे होता है? इसमें एक खिलाड़ी को 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर बार-बार दौड़ना होता है। यह एक सेट होता है जिसमें खिलाड़ी को पहले 20 मीटर जाना और वापस आना होता है, फिर 40 मीटर जाना और वापस आना, और अंत में 60 मीटर जाना और वापस आना होता है। एक खिलाड़ी को कुल 5 ऐसे सेट लगातार पूरे करने होते हैं, जिससे कुल दूरी 1200 मीटर (1.2 किमी) हो जाती है। पास होने के लिए समय सी...

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लोकसभा में पेश, पैसे वाले फैंटेसी गेम्स पर लग सकती है पूरी तरह रोक

चित्र
ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लोकसभा में पेश, पैसे वाले फैंटेसी गेम्स पर लग सकती है पूरी तरह रोक भारत सरकार ने लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश कर दिया है। यह विधेयक पास होने पर ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर Dream11 जैसे फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और अन्य ऐसे ऐप्स, जहां असली पैसे का इस्तेमाल होता है, अब सख्त पाबंदियों की जद में आ सकते हैं। फैंटेसी गेम्स की लोकप्रियता पर असर पिछले कुछ वर्षों में भारत में फैंटेसी क्रिकेट और ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। लाखों यूज़र्स रोजाना इन प्लेटफॉर्म्स पर खेलते हैं और अपनी धनराशि का निवेश करते हैं। लेकिन अगर यह बिल कानून बनता है, तो खिलाड़ियों की गेमिंग आदतों, उनकी जीत-हार और पैसों पर सीधा असर पड़ेगा। उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह प्रस्तावित कानून गेमिंग इंडस्ट्री और खिलाड़ियों दोनों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 की मुख्य प्रावधान किसी भी प्लेटफॉर्म पर अब पैसे लगाकर गेम खेलने की अनुमति नहीं होगी। कौशल (Skill-based) आधारित गेम्स खेलने वाले ...

यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल दुष्कर्म के आरोपों में फंसे, यूपी टी-20 लीग से बाहर

चित्र
यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल दुष्कर्म के आरोपों में फंसे, यूपी टी-20 लीग से बाहर  (हिमाचल मीडिया ब्यूरो) भारतीय घरेलू क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाने वाले और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के चलते राजस्थान हाईकोर्ट से उनकी जमानत रद्द हो चुकी है, और अब उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में भी उन्हें खेलने से रोक दिया गया है। यूपी टी-20 लीग से बाहर यश दयाल इस वर्ष यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस टीम का हिस्सा बनने वाले थे। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन पर दर्ज आपराधिक मामलों के कारण ही उन्हें लीग से बाहर किया गया है। यूपीसीए के अनुसार, फ्रेंचाइजी को स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है कि दयाल को किसी भी मैच में शामिल न किया जाए। आरोपों की पृष्ठभूमि यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद, जयपुर मे...

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर

चित्र
राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर  पालमपुर/करनाल:  हरियाणा के करनाल में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। काँगड़ा जिला के पालमपुर से ताल्लुक रखने वाले पारुल और रजत ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश का दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में पारुल ने 52 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं रजत ने 75 किलोग्राम सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। खास बात यह रही कि पारुल को “स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ जूनियर कैटेगरी” का खिताब भी मिला, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच निखिल गौतम को दिया। उन्होंने बताया कि कोच निखिल के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और मोटिवेशन के कारण वे इस मुकाम तक पहुँच पाए। कोच की मेहनत और समर्पण ने इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। सबसे ग...

डीएवी मनेई के छात्रों ने लहराया परचम,शतरंज में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पाया पहला स्थान,स्कूल के छात्रों नाम 52 गोल्ड मेडल

चित्र
डीएवी मनेई के छात्रों ने लहराया परचम,शतरंज में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पाया पहला स्थान,स्कूल के छात्रों नाम 52 गोल्ड मेडल शाहपुर : जनक पटियाल  डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पट्टा जाटियाँ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय नेशनल गेम्स 2025 में लड़कियों की अंडर-17,अंडर-19 एथलेटिक्स व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि डॉ रश्मि जम्वाल( एआरओ जोन आई कम कलस्टर हेड) मौजूद रही।उंन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि संस्कार, सहयोग, समर्पण और नेतृत्व की जीवंत मिसाल है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा जिसने मंच को ऊर्जा, उमंग और उत्साह से भर दिया।स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने आए हुए अतिथियों , प्रशिक्षकों का स्वागत किया। शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी मनेई ने प्रथम स्थान स्थान पाया।लड़कियों की अंडर 17 खेलकूद प्रतियोगिता में शॉट फुट में सांची ने सिल्वर मेडल जीता है,डिस्कस थ्रो में सांची,200 मीटर रेस में शंगुन,800 मीटर रेस में पलक,1500 मीटर रेस में पलक,400 मीटर रेस में रिद्धि,4*400मीटर रेस मे...

WRS राजकीय महाविद्यालय देहरी के कैडेट्स ने मालोट कैंप में लहराया परचम

चित्र
WRS राजकीय महाविद्यालय देहरी के कैडेट्स ने मालोट में आयोजित BLC कैंप में लहराया परचम देहरी : WRS राजकीय महाविद्यालय देहरी के एनसीसी कैडेट्स ने मालोट (पंजाब) में आयोजित 10 दिवसीय बेसिक लीडरशिप कैंप (BLC) में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हुए कैडेट्स ने अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कैंप में शिमला ग्रुप को कुल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जो सभी प्रतिस्पर्धी ग्रुप्स में उनकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। साथ ही, कॉलेज के चार कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर एनओ लेफ्टिनेंट डॉ. शशि कुमार तथा प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने कैडेट्स को बधाई दी और उनके समर्पण, परिश्रम व जज़्बे की सराहना की। उन्होंने छात्रों को इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के मनोबल को बढ़ाती है, बल्कि अन्य कैडेट्स के लिए भी एक प्रेरणा बनती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला फिजिक्स स्पोर्ट्स एथलीट बनी

चित्र
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला फिजिक्स स्पोर्ट्स एथलीट बनी  अरुणाचल बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन (ABA) के अध्यक्ष नबाम टूना ने हिलांग की उपलब्धि को 'न केवल व्यक्तिगत सफलता, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक प्रेरणादायक उपलब्धि' बताया। उन्होंने कहा कि याजिक की यह सफलता आने वाले समय में नॉर्थ ईस्ट (पूर्वोत्तर भारत) के युवाओं को बॉडी बिल्डिंग और फिजिक्स स्पोर्ट्स की ओर आकर्षित करेगी। इसमें दक्षिण एशिया के कई देशों - जैसे भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान - के एथलीटों ने भाग लिया।याजिक न केवल अरुणाचल की, बल्कि पूरे नॉर्थईस्ट रीजन की पहली महिला एथलीट हैं जिन्होंने इस लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है।भूटान की राजधानी थिम्पू में 11 से 15 जून 2025 तक आयोजित 15वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक रजत (सिल्वर) पदक दिलाया।

75वीं डायमंड जुबली पर हारचक्कियां छिंज की बड़ी माली पर पहलवान बाबा फरीदकोट ने किया कब्जा

चित्र
75वीं डायमंड जुबली पर हारचक्कियां छिंज की बड़ी माली पर पहलवान बाबा फरीदकोट ने किया कब्जा  छोटी माली पर पहलवान वंश पटियाल ने किया कब्जा ( शाहपुर:जनक पटियाल ) हारचक्कियां : हर बर्ष की तरह इस वार भी हारचक्कियां में 75वाँ डायमंड जुबली विशाल छिंज मेले का आयोजन किया गया जिसमें देश के कई हिस्सों के पहलवानों ने अपने हुनर दिखाऐ इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान त्रिलोक गुलेरिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त इलाके के लोगों को बधाई दी। मेले के दौरान मुख्यातिथि के रूप में जितेंद्र गुलेरिया ने कमेटी को 51 हजार रूपये दिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप मे प्रसिद्ध स्वर्ण व्यापारी रिंकू वर्मा व संजीव गुलेरिया ने 21 -21 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को दी। वहीं 2 छोटी मालियाँ करवाई गई।दूसरे नंवर की माली रिंकु दुरगेला व वंश पटियाल के बीच हुई जिसमें वंश पटियाल ने रिंकु दुरगेला हराकर दूसरे नंवर की माली जीती। जिसमे विजेता पहलवान को हजार 13 हजार रुपये व हारने वाले पहलवान को 12 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। पहले नंवर की माली के लिए जुमा पहलवान व रजिंदर के बीच हुई। जिसमें मुकाबला बराबरी...

हारचक्कियां में 26 मई को छिंज मेला

चित्र
 हारचक्कियां में 26 मई को छिंज मेला  शाहपुर : जनक पटियाल  लख दाता छिंज मेला कमेटी हारचक्कियां द्वारा 26 मई को विशाल दंगल करवाया जाएगा। जानकारी देते हुए मेला कमेटी प्रधान त्रिलोक गुलेरिया ने बताया कि इस बार 26 मई को छिंज मेले का आयोजन होगा। जिसमें नामी पहलवान दमखम दिखाएंगे। उंन्होने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है ज्यादा से ज्यादा लोग विशाल दंगल में पहुँचे। साथ ही उंन्होने बताया कि कुश्तियां वजन के आधार कर करवाई जाएगी,तो सभी पहलवान सुबह 8 बजे से 1 बजे के बीच मे मेला ग्राउंड में पहुंच कर बजन करवा लें ताकि समय पर कुश्तियां करवाई जा सकें।

तीन साल बाद कमाल की वापसी, 4 ओवर , 3 विकेट, बांग्लादेश पर टूट पड़े

चित्र
नई दिल्ली :  3 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की और धमाल की गेंदबाजी कर बांग्लादेश खिलाड़ी पर टूट पड़े। वरुण चक्रवर्ती ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी और 31 रन देकर 3 विकेट लिए। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया। वरुण ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को शुक्रिया कहा। तीन लंबे वर्षों के बाद यह निश्चित रूप से मेरे लिए भावनात्मक था। यह पुनर्जन्म जैसा लगता है। मैं बस नीली ड्रेस में अपने आप को देखना चाहता हूं। आईपीएल के बाद मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले और उनमें से एक टीएनपीएल था। टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा है। यह पुनर्जन्म जैसा लगता है। मैं बस प्रक्रिया से जुड़ा रहना चाहता हूं। यही मैं आईपीएल में भी कर रहा हूं।'' चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया जो उनकी गेंदों को समझने में विफल रहे। अपना सातवां टी20 मैच खेल रहे इस 33 वर्षीय स्पिनर ने कहा कि वह बस इस पल का आनंद लेना चाहते हैं और बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रे। चक्रवर्ती ने लगभग तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी को 'पुनर्जन्म' और 'भावनात्मक क्षण' करार दिया तथा तम...

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सम्मानित होकर हुईं भावुक

चित्र
नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। इस मैच में काफी विवाद भी हुए। वीडियो की शुरुआत में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने मैच के दौरान असाधारण फील्डिंग दिखाई। वह सबसे पहले स्मृति मंधाना के कैच की तारीफ करते हैं, फिर वह श्रेयांका पाटिल के कैच की भी तारीफ करते हैं। साथ ही पूजा वस्त्राकर को एक बेहतरीन फील्डर बताते हैं। इसके बाद वह अरुंधति रेड्डी की भी तारीफ करते हैं। आखिर में मुनीश कप्तान हरमनप्रीत कौर को बेस्ट फील्डर का मेडल विजेता खिलाड़ी को पहनाने कहते हैं। इस हार ने टीम इंडिया के लिए आगे की राह कठिन कर दी है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटा है और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी बेहद प्रेरित नजर आए। बीसीसीआई ने मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा शुरू की गई बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देने...