एनसीसी कैडेट्स का चौथे दिन का एक्सपीडिशन रहा ज्ञानवर्धक

एनसीसी कैडेट्स का चौथे दिन का एक्सपीडिशन रहा ज्ञानवर्धक 

‘शतुद्री वंदन’ अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स के एक्सपीडिशन के चौथे दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से हुई। हालांकि सुबह भारी बारिश के कारण बोट सेलिंग में थोड़ी देरी हुई, इसके उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए औहर पहुंचे, जहाँ स्कूल के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने कमांडिंग ऑफिसर, नेवल स्टाफ और कैडेट्स का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कैडेट्स ने स्थानीय एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान पर रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पुनः स्कूल में संपन्न हुई। कैडेट्स ने “स्वच्छता ही सेवा है” और “गंदगी छोड़ो, सफाई अपनाओ” जैसे नारे लगाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व से जागरूक किया।

इसके उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए कोल डैम की ओर बढ़े, किंतु सलनू से आगे बरमाना के पास खराब मौसम और तेज बहाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बोट्स को यहीं रोक दिया गया। बाद में एक्सपीडिशन टीम सड़क मार्ग से कोल डैम पावरहाउस पहुँची और वहाँ शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डैम की कार्यप्रणाली व जल संरक्षण के महत्व को समझा। अधिकारियों ने कैडेट्स को तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की

लुहानूं मैदान लौटते समय कैडेट्स को सेलिंग की बारीकियाँ जैसे पाल लगाना-उतारना, हवा की दिशा पहचानना, नाव का संतुलन व नियंत्रण, सेलिंग कमांड्स और सुरक्षा नियमों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

यह दौरा कैडेट्स के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक सिद्ध हुआ, जिसने न केवल उनके व्यक्तित्व निर्माण में योगदान दिया, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना को भी प्रबल किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को