नगर परिषद में विकास कार्य के लिए कोई भी वित्तीय संकट नहीं है - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगर परिषद में विकास कार्य के लिए कोई भी वित्तीय संकट नहीं है

 नगर परिषद में विकास कार्य के लिए कोई भी वित्तीय संकट नहीं है


नूरपुर : विनय महाजन /

 नगर परिषद नूरपुर के वरिष्ठ कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी आरएस वर्मा ने "नूरपुर प्रेस क्लब " में क्लब के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत हुए व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में शहर में हो रहे विकास कार्यों बारे मे खुलकर चर्चा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि परिषद में विकास कार्यों के लिए वित्तीय समस्या का कोई भी संकट नहीं हैl उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने भी नगर परिषद के विकास के लिए सांसद निधि दीऔऱ विधायक रणवीर सिंह निक्का भी इस मामले में पीछे नहीं है l उन्होंने आज ऐसे लोगों को गुमराह करने वालों की जुवान पर विराम लगा दी हैl उन्होंने नूरपुर क्लब के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नूरपुर शहर के सौंदर्यकरण के लिए जोरदार प्रयास आज भी जारी हैl उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि शहर की सड़कें,गालियां आदि बेहतर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नूरपुर शहर में चौधरिया दा खुह से लेकर डुंगा बाजार से आगे तक इंटरलॉक टाइल्स लगवाई गई है और इस सड़क की दशा सुधारी गई है।उन्होंने कहा कि शहर में शहर के कचरे को ठिकाने लगाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जा रहा है जिसका 30 प्रतिशत निर्माणकार्य पूरा हो चुका है इसका शेष कार्य 15 मार्च पूरा किए जाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर के वार्ड नंबर सात में तालाब की दशा को सुधारने के लिए इसका जीर्णोद्वार किया जा रहा है और यहां पानी का स्तर बनाए रखने के लिए बोरवेल भी लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर के कम्युनिटी हाल का भी जीर्णोद्वार किया जा रहा है जिसकी नई टीन डाल दी गई है और सीलिंग भी की जा रही है।उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए एक और भव्य पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से इस अवसर पर यह संदेश उन शहरवासियो को दिया है जो अपने घर का कूड़ा करकट बाजार और गलियों में गेर देते हैं l उन्होंने कहा कि यह काफी सालो से समस्या है इसलिए इस मामले में वह लोगों को हर बार में जाकर जागरूक करेंगेl उन्होंने शहर के शौचालय की सफाई व्यवस्था पर भी लोगों की अनदेखी जताते हुए कहा कि आखिरकार कब लोग जागरूक होंगे l उन्होंने वताया कि कूड़ा करकट उठाने के लिए बाजार और गलियों में नगर परिषद के ठेकेदार की टीम घर-घर पर कूड़ा लेने जाती है इसमें कुछ परिवार तो सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ नजर अंदाजी कर रहे हैं l अगर ऐसे लोग जागरुक नहीं हुए तो कानून अपना काम करेगा l

इस अवसर पर आरएस वर्मा को बेहतर कार्यों के लिए शाल टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं