मंडी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक, करमचंद भाटिया सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने गए
मंडी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक, करमचंद भाटिया सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने गए
नेरचौक : अजय सूर्या /
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग जिला मंडी की संगठन सर्जन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष करमचंद भाटिया ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी कर्मवीर बौद्ध विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला अनुसूचित जाति विभाग के नए जिलाध्यक्ष का चयन करना था। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से करमचंद भाटिया को जिला मंडी अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष चुना।
इस मौके पर जिला अनुसूचित जाति विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, चमन रही, राजेंद्र मोहन, ब्रह्म दास, शिवानी चौहान, शकुंतला कश्यप, नरोत्तम राम, संजय शिरोली, सिद्धू राम भारद्वाज, यदो पति, चंद्रवीर कागर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम कौशल, खूवे राम चौहान, दौलत राम, तुलेराम और ओमप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं