मनाली-केलांग मार्ग पर बस ट्रायल सफल, सोमवार से नियमित सेवा शुरू - Smachar

Header Ads

Breaking News

मनाली-केलांग मार्ग पर बस ट्रायल सफल, सोमवार से नियमित सेवा शुरू

 मनाली-केलांग मार्ग पर बस ट्रायल सफल, सोमवार से नियमित सेवा शुरू


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

लम्बे समय से बहाली का इंतजार कर रहे लाहौल-स्पीति क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी ख़बर हैं। आज हिमाचल पथ परिवहन निगम {HRTC} के केलांग डिपो द्वारा मनाली-केलांग मार्ग पर 37 सीटर बस का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान बस सुरक्षित रूप से केलांग पहुंची और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया गया। 


ट्रायल में पाया गया कि सड़क की चौडा़ई 37 सीटर बस के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क थोड़ी संकरी थी, जिन्हें सीमा सड़क संगठन {BRO} की मशीनरी द्वारा साफ कर आवश्यकतानुसार चौड़ा कर दिया गया हैं।  


ब्लैक आइसिंग को देखते हुए दिन में ही चलेगी बस सर्दियों के दौरान इस मार्ग पर ब्लैक आइसिंग {सड़क पर जमी पारदर्शी बर्फ} की स्थिति बनी रहती हैं, जो दुर्घटना की आशंका बढ़ा सकती हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल बसों का संचालन केवल दिन के समय ही किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


सोमवार से बहाल होगी बस सेवा 

एचआरटीसी द्वारा सोमवार से नियमित रूप से एक बस सेवा बहाल की जा रहीं हैं, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 


बसों का समय इस प्रकार रहेगा :


       केलांग-कुल्लू 


प्रस्थान समय : सुबह 10:30 बजे {केलांग से}


        कुल्लू-केलांग


प्रस्थान समय : सुबह 10:52 बजे {कुल्लू से}


बस सेवा की बहाली से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। लोगों नें प्रशासन और संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं