हिमालया पब्लिक स्कूल पण्डोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित कार्यक्रम
हिमालया पब्लिक स्कूल पण्डोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित कार्यक्रम
पण्डोह मंडी : अजय सूर्या /
हिमालया पब्लिक स्कूल पण्डोह में स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों पर आधारित एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अनुपमा सिंह (पूर्व प्रो-वीसी, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहीं। विद्यालय के चेयरमैन प्रेम भूषण शर्मा एवं प्रधानाचार्य अमित शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भाषण (डिक्लेमेशन) और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग में देवयानी प्रथम, उपासना द्वितीय व कनिष्का तृतीय रहीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में नव्या प्रथम, जतिन द्वितीय और केतांशी तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के संदर्भ में उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।


कोई टिप्पणी नहीं