तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस ।
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस ।
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में मातृ पितृ पूजन दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में सेवा निवृत प्रधानाचार्य राजिंदर प्रसाद,शिव कुमार ,राजेश्वर,बीना देवी,नीलम, और अंजना जी ने शिरकत की इस उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय चेयरमैन बरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया इस उपलक्ष्य पर आए हुए अतिथियों ने बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा देना हम दिन प्रतिदिन अपने संस्कारों को भूल रहे है और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे है हमें इसका त्याग कर अपनी सभ्यता और संस्कृति को अपनाना है उन्होंने विधालय में बच्चों को माता पिता के ऋण को हम कभी भी नहीं चुका सकते है माता पिता अपने बच्चों को हर बो संभव संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करते है परंतु आजकल के युग में हम पाश्चात्य सभ्यता को अपना रहे हैं अपने संस्कारों को भूल रहे है कही पर वेलेटाइन डे मना रहे तो कही रैप शो हो रहे है ऐसी सभ्यता संस्कृति को त्याग कर अपने मातृ पितृ का पूजन करना है इस अवसर पर आए हुए अतिथियों ने एक डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से किस प्रकार से मातृ पितृ पूजन करना है करके बताया और बड़े ही सुंदर भजन और मंत्र उच्चारण के साथ मातृ पितृ पूजन किया गया जो बच्चे अपने माता पिता को प्रणाम चरणस्पर्श करता उसकी चार बाते बढ़ती है यश ,कीर्ति,आयु,और बल बढ़ता है उसके उपरांत बच्चों द्वारा मातृ पितृ पूजन फूलमाला दीपक अक्षत चढ़ा कर पूजन किया गया उसके उपरांत माता पिता बच्चों को अपनी फूलमाला पहना कर गले मिलकर उनके सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया गया उसके बाद संकल्प दिलाकर अपने माता पिता को मातृ पितृ पूजन करेंगे और उसके बाद बच्चों ने अपने माता पिता को प्रसाद खिला कर आशीर्वाद प्राप्त किया आए हुए अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि हम दिन प्रतिदिन अपने नैतिक मूल्यों अपने संस्कारों को भूलते जा रहे है अतः हमें अपने नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए और संस्कारित बनना चाहिए हमें अपने गुरुओं ,माता पिता और बड़ों का सम्मान करना चाहिए और सभी के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करना चाहिए उसके उपरांत विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा जी ने आए हुए अतिथियों का इतना शानदार ज्ञान युक्त संस्कार युक्त जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया !


कोई टिप्पणी नहीं