भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई
भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई
नूरपुर : विनय महाजन /
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर थे l इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया l इस मोके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी चिंतन, संगठन निर्माण में योगदान तथा एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा और उनके सिद्धांत आज भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का मूल मंत्र “अंत्योदय” पंडित की ही देन है, जिसे भाजपा सरकारें व्यवहार में उतारने का कार्य कर रही हैं।जिला अध्यक्ष राजेश काका ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें।कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदौरा रीता धीमान सहित अन्य वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं