गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच चम्बा ने आज उपायुक्त चम्बा से मुलाकात की और अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। - Smachar

Header Ads

Breaking News

गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच चम्बा ने आज उपायुक्त चम्बा से मुलाकात की और अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

 गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच चम्बा ने आज उपायुक्त चम्बा से मुलाकात की और अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

मंच के अध्यक्ष सरवन कुमार ने कहा कि गद्दी समुदाय के लोग जनजातीय श्रेणी में आते हैं और अपने लोगों के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए हर माह दो बैठकें आयोजित करते हैं। लेकिन शहर में उनके पास अपना कोई स्थायी कार्यालय नहीं है। प्रतिनिधियों ने मांग की है कि शहर में स्थित जनजातीय सराय भवन में उन्हें कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से चला सकें। इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि या भवन उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली से आए जनजातीय आयोग के पदाधिकारियों के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया था। इस संबंध में अब केंद्र सरकार की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर उन्होंने उपायुक्त से भी विस्तृत चर्चा की। सरवन ने कहा कि हम अपने लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं, लेकिन बैठने के लिए उचित स्थान न होने से कार्यों में बाधा आती है। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष सराय भवन में जगह देने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं