अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर की सख्त कार्रवाई जारी - Smachar

Header Ads

Breaking News

अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर की सख्त कार्रवाई जारी

 अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर की सख्त कार्रवाई जारी


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश मे अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार काफ़ी समय से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में आज पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस थाना ज्वाली के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पोस्ट कोटला एवं पुलिस पोस्ट नगरोटा सूरियां तथा पुलिस थाना नूरपुर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पोस्ट सदवां द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त 03 टिप्पर तथा 01 ट्रैक्टर को कब्जे में लिये गये ।इसके अतिरिक्त, अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध 04 चालान भी किए गए हैं जिन्हें आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में भेजा गया है। वर्मा ने बताया कि

नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करे l

कोई टिप्पणी नहीं