सज्याओ पँचायत में गांव गांव में नशा मुक्ति के लिए अभियान तेज़, गठित की जा रही हैं निगरानी कमेटियां - Smachar

Header Ads

Breaking News

सज्याओ पँचायत में गांव गांव में नशा मुक्ति के लिए अभियान तेज़, गठित की जा रही हैं निगरानी कमेटियां

 सज्याओ पँचायत में गांव गांव में नशा मुक्ति के लिए अभियान तेज़, गठित की जा रही हैं निगरानी कमेटियां

8 मार्च महिला दिवस पर अयोजित होगा सम्मेलन औऱ खेलकूद प्रतियोगिता-डॉ विना राठौर


सरकाघाट मण्डी : अजय सूर्या /

नशा मुक्ति अभियान के तहत धर्मपुर विकास खण्ड की सज्याओ क्षेत्रीय कमेटी ने वार्ड स्तरीय कैम्प अयोजित करने की मुहिम शुरू की है।जिसका नेतृत्व कमेटी अध्यक्षा डॉ विना राठौर और महासचिव सतीश कुमार कर रहे हैं। उनके साथ रणताज़ राणा, रत्न चन्द,नानक चन्द, राणा व सुरेन्द्र कशयप भी कैम्पों में बतौर स्रोत व्यक्ति शामिल हो रहे हैं।डा विना राठौर ने बताया कि सज्याओ क्षेत्र में आने वाली सात ग्राम पंचायतों के सभी वार्डों में महिलाओं के जागरूकता कैम्प फ़रवरी माह में अयोजित किये जायेंगे और निगरानी कमेटियों का गठन किया जायेगा।जिसमें तहत सजयोपिपलु ग्राम पंचायत के वार्ड पाड़छु-सजयोड़ी,गदयाड़ा में कमेटियां गठित कर दी गई हैं।जिनमें सजयोड़ी की कमेटी प्रधान शीला देवी को तथ रीना को सचिव गदयाड़ा की प्रधान भवनलता तथा सचिव मीना देवी और सज्याओ। वार्ड की प्रधान प्रोमिला, उपप्रधान शंकुतला तथा सचिव बबिता चौहान को बनाया गया है।नशा मुक्ति अभियान समिति की योजना औऱ सोच के अनुसार नशा रोकने में महिलाओं को मुख्य भूमिका निभानी होगी और इसलिए गांव गांव में बने महिला मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों, आँगनवाड़ी,आशा वरकरों के अलावा हिमाचल ज्ञान विज्ञान और साक्षरता समिति व अन्य संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।डॉ विना राठौर ने कहा कि 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सज्यओ में महिला सम्मेलन और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।उस दिन नशा मुक्ति के लिए अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं व महिला मण्डलों तथा समूहों को सम्मानित भी किया जायेगा।कमेटी के निर्णय अनुसार उससे पहले सभी वार्डों में निगरानी समितियों का गठन कर लिया जायेगा।अभियान समिति ईंन कैम्पों में पर्चा वितरण भी कर रही हैं जिसमें चिट्टे व अन्य नशे की सूचना देने के लिए पुलिस द्धारा जारी 112 टोलफ्री नंम्बर भी प्रिंट किया गया है जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं