चम्बा में हिम कार्ड को लेकर दिखा भारी उत्साह, अब तक 3500 कार्ड जारी
चम्बा में हिम कार्ड को लेकर दिखा भारी उत्साह, अब तक 3500 कार्ड जारी
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को किराए में विशेष छूट प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे हिम कार्ड बनवाने को लेकर चम्बा जिला में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जिला चम्बा में अब तक लगभग 3500 हिम कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।
एचआरटीसी के डीडीएम चम्बा शुगल सिंह ने बताया कि निगम की इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को किफायती सफर की सुविधा देना है। हिम कार्ड धारकों को निगम की बसों में किराए में निर्धारित छूट दी जाती है, जो नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। शुगल सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने हिम कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना हिम कार्ड नहीं बनवाया है, वे जल्द से जल्द नजदीकी बस अड्डा या संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन करें। एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। यात्री चम्बा जिला के किसी भी मुख्य बस अड्डे या एचआरटीसी के काउंटर पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क और आवश्यक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्ड एक वर्ष के लिए वैध है, जिसे बाद में रिन्यू करवाना होगा।
बिना इस कार्ड के एचआरटीसी बसों में 50 प्रतिशत छूट अथवा निशुल्क सफर की सुविधा नहीं मिलेगी।


कोई टिप्पणी नहीं