कैबिनेट बैठक के सभी फैंसले, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास और पुलिस भर्ती सहित कई बड़े फैसलों को मंजूरी
कैबिनेट बैठक के सभी फैंसले स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास और पुलिस भर्ती सहित कई बड़े फैसलों को मंजूरी (हिमाचल मीडिया ब्यूरो दीपक शर्मा)शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पंचायत, लोक निर्माण, पुलिस, ऊर्जा, कृषि, मत्स्य पालन, जल शक्ति तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियों, भत्तों में वृद्धि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के विस्तार तथा जनहित की कई योजनाओं को मंजूरी प्रदान की। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र डीएम/एमसीएच तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने का निर्णय। पीजी विद्यार्थियों के मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि। प्रथम वर्ष: 40,000 से 50,000 रुपये द्वितीय वर्ष: 45,000 से 60,000 रुपये तृतीय वर्ष: 50,000 से 65,000 रुपये आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 5,800 से बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रतिमाह। आईजीएमसी शिमला एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांड...