गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक

 गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश मे राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज नूरपुर बस स्टैंड एवं गहीं लगोड़ पंचायत में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोक कला मंच के कलाकारों प्रमोद राणा, अजय सिंह, अमन ठाकुर, गौरव,राहुल,वशु,सुरेन्द्र, सुरेश,दिया एवं महक ने ने गीत-संगीत, समूहगान एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से एचआईवी के संक्रमण से बचाव, सावधानियों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कलाकारों ने जागरूक करते हुए बताया कि एचआईवी पॉजिटिव होना जीवन का अंत नहीं है तथा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी अपनाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ