अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन

 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन 


 मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

 

कुल्लू,  जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का  उद्घाटन किया गया। न्यायालय का औपचारिक उद्घाटन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से किया।
    इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि नए न्यायालय का शुभारंभ न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय खोलने  में  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के प्रयासों  की भी सराहना की।    
   इससे पहले  प्रशासनिक न्यायाधीश (सिविल एवं सत्र मंडल, कुल्लू) न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने भी  संबोधित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू प्रकाश चंद राणा ने मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए न्यायालय के शुभारंभ को कुल्लू के न्यायिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्तियों  की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय, कुल्लू के सभी न्यायिक अधिकारी, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर,  हिमाचल बार काउन्सिल की  सदस्य शिवानी शर्मा  तथा अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
   कार्यक्रम के समापन पर बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर