वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार जगाने का सशक्त माध्यम है बाल विज्ञान कांग्रेस: यादविंद्र गोमा आयुष मंत्री ने टटैहल में 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का किया शुभारंभ

 वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार जगाने का सशक्त माध्यम है बाल विज्ञान कांग्रेस: यादविंद्र गोमा


आयुष मंत्री ने टटैहल में 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का किया शुभारंभ


पालमपुर उप-मंडल के 52 स्कूलों से आए 425 प्रतिभागी दिखा रहे हैं अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा



पंचरुखी, 18 सितंबर: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस एक अत्यंत प्रभावी और सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों में तार्किक क्षमता, जिज्ञासा और रचनात्मकता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


आयुष मंत्री आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटैहल में स्कूल शिक्षा विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 33वीं उप-मंडलीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।


‘सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार’ विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में पालमपुर उप-मंडल के 52 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 425 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आयुष मंत्री ने सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से चयनित विद्यार्थी जिला और राज्य स्तर पर अपने क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।


प्रदेश सरकार की शैक्षणिक प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश साक्षरता दर के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि झुंगा देवी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य आगामी अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टटैहल स्कूल को सीबीएसई स्कूल में तब्दील किया जा रहा है। 


कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत इनोवेटिव साइंस मॉडलों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडलों के विषय में जानकारी ली तथा उनके व्यावहारिक एवं रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। 


दो दिवसीय इस आयोजन में विज्ञान क्विज़, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिकल ओलम्पियाड और साइंस मॉडल प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।


इस अवसर पर टटैहल स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जयंत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ओपी धीमान, स्थानीय प्रधान सतीश कुमार, प्रनोह पंचायत प्रधान विनोद कुमार भूरिया, लदोह प्रधान रेनू राणा, उप प्रधान अमन राणा, एसएमसी अध्यक्ष रीता, आईटीआई सलियाणा के अध्यक्ष रघुवीर मन्हास सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर