सुनेट में रास्ते को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सुनेट में रास्ते को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत सुनेट पंचायत में दो भाइयों के बीच रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। बड़े भाई प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई ने उनकी गौशाला की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण उन्हें पशुओं की देखभाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रीतम सिंह के अनुसार, गौशाला तक जाने वाला रास्ता खुलवाने के लिए पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य ने भी छोटे भाई से रास्ता खोलने की अपील की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद रास्ता नहीं खोला गया।
प्रीतम सिंह का कहना है कि गौशाला तक पहुंचने का रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अपने पशुओं के लिए चारा-पानी और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस थाना फतेहपुर से मामले में हस्तक्षेप करते हुए रास्ता खुलवाने में मदद की गुहार लगाई है।
वहीं, पारिवारिक विवाद होने के कारण स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान करवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। अब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रास्ते को लेकर चल रहे इस विवाद का समाधान किस प्रकार होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें