सेवा संकल्प के साथ मिशन-2027 की तैयारी में जुटा भाजपा नेरचौक मंडल

 सेवा संकल्प के साथ मिशन-2027 की तैयारी में जुटा भाजपा नेरचौक मंडल

संगठन की मजबूती और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, जिला प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने दिया मार्गदर्शन


नेरचौक : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी नेरचौक मंडल ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ आगामी मिशन-2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल कार्यालय घट्टा में मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में भाजपा जिला प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन और समाजहित को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला महामंत्री कर्णवीर कौंडल, मंडल महामंत्री पवन कुमार, मनीष सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर बूथ तक पहुंचेगा सेवा संकल्प

बैठक में सेवा संकल्प अभियान को मंडल के विभिन्न क्षेत्रों और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि नेरचौक मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है। आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने के साथ सेवा व जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा को जनता के और करीब ले जाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भाजपा की सक्रिय तैयारियों का संकेत रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त