संदेश

‌‌‌ केलांग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

चित्र
  डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न केलांग  .उपायुक्त कार्यालय लाहौल स्पीति में आज डाकघर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, प्रकाश चंद करड़ ने की। इस अवसर पर कार्यकारी सहायक आयुक्त उपायुक्त लाहौल स्पीति कुनिका एकर्स विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में सहायक उपायुक्त ने बताया कि डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से अब तक जिला मुख्यालय में 4 परिसंपत्तियाँ निर्मित की गई हैं, जिनमें एक बचत विकास केन्द्र केलांग, नवनिर्मित बचत भवन, बैठक हाल तथा बचत भवन निकट उपायुक्त आवास केलांग शामिल हैं।  बैठक में परिसंपत्तियों के किराया निर्धारण, समय पर किराया प्राप्ति, पुनर्निर्धारण, तथा वार्षिक इकरारनामे से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक की जिला बचत एवं सेवा समिति फंड की आय-व्यय की स्थिति पर भी समीक्षा की गई। उप...

जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सदन विकास कार्यों का किया निरीक्षण ।

चित्र
  जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सदन विकास कार्यों का किया निरीक्षण । पतलीकूहल : ओम बौद्ध / कटराई के जटेहड विहाल गौ सदन में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला परिषद से मिलने वाले मानदेय से घास की दो जीप गौ सदन को दी। साथ ही मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के मार्गदर्शन में चल रहे पशुओं के अंतिम पड़ाव के कार्यों जिसमें, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था और सर्दियों से बचाव के लिए पूरे शेड को बंद करने के लिए दीवार का निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने सभी साथियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि गौ सेवा भारत की सनातन संस्कृति का परम धर्म है और हमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ माता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अपने साथी अभिषेक वर्मा का धन्यवाद किया, जिन्होंने दीवार निर्माण के लिए सौ बैग सीमेंट प्रदान किया। इससे पहले अभिषेक वर्मा ने शेड निर्माण के लिए ग्यारह हजार रुपये का योगदान भी दिया था। वीर सिंह ठाकुर ने कहा, "गौ सेवा दुनिया की श्रेष्ठ सेवा है...

लाहौल स्पीति उपायुक्त ने श्रमिकों के परिवार को वितरित किया गर्म कपड़े

चित्र
  लाहौल स्पीति उपायुक्त ने श्रमिकों के परिवार को वितरित किया गर्म कपड़े  केलांग उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने आज विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के अधीन कार्यरत श्रमिकों एवं उनके बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। यह वितरण जिले की कठोर शीतलहर को ध्यान में रखते हुए श्रमिक परिवारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया। उपायुक्त किरण भड़ाना समय समय पर सड़क निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर रही हैं, जहां वे श्रमिकों के कार्य वातावरण, आवास व्यवस्था, पोषण तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करती हैं। वे श्रमिकों को उचित मजदूरी, सुरक्षा उपकरण एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने पर जोर देती हैं तथा किसी भी असुविधा पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करती हैं।  उपायुक्त द्वारा दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों पर श्रमिक परिवारों को मिठाइयां, फल एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की जाती हैं, जो समाज के सभी वर्गों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रतिबिंबित करती हैं तथा स्थानीय परंपराओं के...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केलांग में आयोजित होगी यूनिटी मार्च

चित्र
  सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केलांग में आयोजित होगी यूनिटी मार्च पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने दी जानकारी कार्यक्रम की पूरी जानकारी केलांग : ओम बौद्ध / पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। यह केवल एक प्रेस वार्ता नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में देशभर में शुरू होने वाली ‘Sardar@150 Unity March’ पदयात्रा की जानकारी देने का एक मंच है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला अभियान है। रवि ठाकुर ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कहा कि इस कार्यक्रम में सांसद कंगना रनौत भी शामिल होंगी। जिसके लिए वह 31 अक्टूबर को केलांग आएगी  उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है, लेकिन उनकी असली शक्ति केवल दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं, बल्कि यह विश्वास था कि भारत एक है, भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। यही वह भावना है जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत 2047 के संक...

विधायक अनुराधा राणा ने अटल टनल साउथ पोर्टल का किया पुनः निरीक्षण

चित्र
  विधायक अनुराधा राणा ने अटल टनल साउथ पोर्टल का किया पुनः निरीक्षण लाहौली युवाओं के श्रमदान को बताया सराहनीय केलांग : ओम बौद्ध / विधायक अनुराधा राणा ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अटल टनल साउथ पोर्टल के समीप धुंधी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोकसर, सिस्सु, खंगसर और जहालमा पंचायतों के युवाओं ने श्रमदान कर सड़क बहाली कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। विधायक ने श्रमदान कर रहे युवाओं और कामगारों को अपनी ओर से जूस, पानी और नमकीन वितरित किए। उन्होंने मौके पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से राहत और मरम्मत कार्य की जानकारी ली तथा प्राथमिकता के आधार पर केलांग-मनाली मार्ग को अटल टनल होते हुए शीघ्र बहाल करने की मांग रखी। बीआरओ अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर यह सड़क मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में लाहौल घाटी के युवाओं की और से किया जा रहा श्रमदान बेहद सराहनीय है और यह क्षेत्र के लोगों की एकजुटता का प्रतीक है। अनुराधा राणा ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार फील्ड में रहकर क्षत...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: