जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सदन विकास कार्यों का किया निरीक्षण ।

 जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सदन विकास कार्यों का किया निरीक्षण ।


पतलीकूहल : ओम बौद्ध /

कटराई के जटेहड विहाल गौ सदन में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने गौ सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला परिषद से मिलने वाले मानदेय से घास की दो जीप गौ सदन को दी। साथ ही मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के मार्गदर्शन में चल रहे पशुओं के अंतिम पड़ाव के कार्यों जिसमें, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था और सर्दियों से बचाव के लिए पूरे शेड को बंद करने के लिए दीवार का निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने सभी साथियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि गौ सेवा भारत की सनातन संस्कृति का परम धर्म है और हमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ माता की सेवा करनी चाहिए।


उन्होंने विशेष रूप से अपने साथी अभिषेक वर्मा का धन्यवाद किया, जिन्होंने दीवार निर्माण के लिए सौ बैग सीमेंट प्रदान किया। इससे पहले अभिषेक वर्मा ने शेड निर्माण के लिए ग्यारह हजार रुपये का योगदान भी दिया था। वीर सिंह ठाकुर ने कहा, "गौ सेवा दुनिया की श्रेष्ठ सेवा है, जो समाज और संस्कृति के संरक्षण का आधार है।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड