राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की चार रेंजर्स राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड सेलेक्शन कैंप में चमकीं

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की चार रेंजर्स राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड सेलेक्शन कैंप में चमकीं


रिवालसर : अजय सूर्या /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की चार रेंजर्स ने स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड सेलेक्शन कैंप में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। यह कैंप 24 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कैंप में महाविद्यालय के प्रो. कुलदीप कुमार ने ‘लीडर ऑफ द कैंप’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि प्रो. अंजलि परमार ने स्टेट स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय की रेंजर्स संजना, बबीता ठाकुर, बन्दना देवी एवं तमन्ना शर्मा ने अनुभवी और प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से ड्रिल एवं मार्च पास्ट का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कैंप में सफल चयन के पश्चात ये छात्राएं अब 26 जनवरी 2026 को शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सी. कश्यप ने रोवर-रेंजर यूनिट को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग