मंडी एंबुलेंस कर्मचारी ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया

मंडी एंबुलेंस कर्मचारी ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया 

आंदोलन कर रहे 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को जिला मुख्यालय मंडी में रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रोशित कर्मचारी ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और उसे पीछे धकेल दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर के मुख्य मार्गों पर प्रबंधन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। यूनियन के जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश के करीब 1300 कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए लड़ रहे हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त