रेलवे महा प्रबधक अशोक कुमार ने आश्वासन दिया विश्वकर्मा जनबरी माह तक काँगड़ा रेल वैली को आरम्भ कर दिया जायेगा

 रेलवे महा प्रबधक अशोक कुमार ने आश्वासन दिया विश्वकर्मा जनबरी माह तक काँगड़ा रेल वैली को आरम्भ कर दिया जायेगा


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर भारत जोड़ो अभियान एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज एक भेंट वार्ता मे वताया कि उतरी भारत के रेलवे महा प्रबंधक अशोक कुमार के निमंत्रण पर उनके कार्यालय बड़ौदा रेल भवन में कांगड़ा रेलवैली को लेकर सौहार्द पूर्ण बातचीत सम्पन्न हुईl इस वैठक मे रेल महा प्रबंधक ने कांगड़ा रेल वैली की पठानकोट तकआगाजही को लेकर कुछ तकनीकी कठिनाइयों का हवाला देते हुए बताया कि इस बरसात में कांगड़ा घाटी ट्रैक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने का वीडियो दिखाते हुए कहा किअभी तक रेलवे पुख्ता मरम्मत करवा रहा हैऔऱ दोनों तरफ मजबूत डंगे लगाए जाने का कार्य जारी है l पठानकोट के पास चक्की पुल के निर्माण का वीडियो दिखाते हुए बताया कि पुल तैयार है अब तकनीकी दक्ष इंजीनियर अंतिम निरीक्षण करेंने के वाद अपनी रिपोर्ट देंगेl उसके वाद जाकर फिर से ट्रेनें चलेंगी।पीसी विश्वकर्मा ने प्रबंधक से आग्रह किया कि प्रबंधक महोदय एक पक्की तिथि तय कीजियेगा कि इस डेट को ट्रेनें बहाल हो जाएंगी।इस पर महाप्रबंधक ने विश्वकर्मा को पूर्ण आश्वस्त किया कि जनवरी के मध्य या अंत तक सभी ट्रेनें चला दी जाएंगीl इस मामले मे प्रबंधक ने बताया कांगड़ा घाटी पर ट्रेनें चलाने से रेलवे को कोई लाभ नहीं होता घाटा ही पड़ता है।इस पर पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि देश कल्याण कारी राज्य है और हर नागरिक की सेवा करना राष्ट्र का कर्तव्य है।पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बातचीत अनुसार जनवरी महीने से ट्रेनें नहीं चली तो हम फिर फरवरी में धरना देकर आपका ध्यान फिर खींचेंगे। पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रेनें अब जनवरी 26 से चल पड़ेंगी और इसे आगे आगे नहीं सरकाया जाएगाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त