नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई – 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद - Smachar

Header Ads

Breaking News

नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई – 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद

 नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई – 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत थाना डमटाल की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए मोके पर आज साहिल उर्फ मिंटू 24 वर्ष निवासी डमटाल को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसके स्टोर में रेड करके मोके पर 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले मे

आरोपी साहिल के विरुद्ध एफ आई आर नं. 33/26 दिनांक 09.02.2026, धारा 21, एन डी एन्ड पी एस अधिनियम के तहत पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कानूनी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है l वर्मा ने आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कोई टिप्पणी नहीं