अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्मशाला में - Smachar

Header Ads

Breaking News

अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्मशाला में

 अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्मशाला में 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत धौलाधार के आंचल धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की मेजबानी में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शिरकत की।इस प्रतियोगिता में देश भर से आएं खिलाड़ियों व खेल विशेषज्ञों का देवभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।इस समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विशेष रूप से व विधायकगण,पूर्व कबड्डी कप्तान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री दीपक हुड्डा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के शानदार आयोजन हेतु केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति सत प्रकाश बंसल जी एवं उनकी समस्त टीम बधाई के पात्र है।खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु मंगलकामनाएं, आपको यहां प्रकृति व संस्कृति की खूबसूरती का दीदार होगा ऐसी कामना है।

कोई टिप्पणी नहीं