अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी - Smachar

Header Ads

Breaking News

अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी


नूरपुर

अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं नाकाबंदी की गई। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त 01 जेसीबी मशीन तथा 04 ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया।


इसके अतिरिक्त, अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध 05 चालान भी किए गए हैं।


नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।



कोई टिप्पणी नहीं