संदेश

‌‌‌ खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

चित्र
  यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत लोअर खैरा: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट के लोअर खैरा में होली के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उप-विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि लोअर खैरा में पिछले 11 वर्षों से निरंतर इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न क्...

ज्वाली: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जसूर की टीम बनी चैंपियन, मुख्यातिथि ने बच्चों को फिट रहने के दिए टिप्स

चित्र
ज्वाली: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जसूर की टीम बनी चैंपियन, मुख्यातिथि ने बच्चों को फिट रहने के दिए टिप्स  ​( ज्वाली: दीपक शर्मा )  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वाली उपमंडल के तहत गुगलाड़ा के मैदान में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 'कोचिज जोन ज्वाली' द्वारा अंडर-14 इंटर सब-सेंटर जोन ज्वाली क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं ने अपनी खेल भावना और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ​ प्रतियोगिता का विवरण ​इस टूर्नामेंट में कुल चार प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें शामिल थे: ​इंदौरा ​राजा का तालाब ​जसूर ​गुगलाड़ा ​ रोमांचक फाइनल मुकाबला ​टूर्नामेंट का निर्णायक यानी फाइनल मुकाबला जसूर और चलवाड़ा की टीमों के बीच खेला गया। 25 ओवरों के इस बेहद रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। अंततः जसूर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन की बदौलत चलवाड़ा को 15 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। ​ पुरस्कार वितरण समारोह ​प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. जगदीप सिंह पठानियां ने मुख्य अत...

हिमाचल की बेटी प्रिया ठाकुर ने रचा इतिहास: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

चित्र
हिमाचल की बेटी प्रिया ठाकुर ने रचा इतिहास: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक शिमला/हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। प्रदेश की होनहार एथलीट प्रिया ठाकुर ने 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2025–26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। मात्र 53.33 सेकंड में पूरा किया सफर प्रिया ठाकुर ने अपनी रफ़्तार और जज्बे का परिचय देते हुए 400 मीटर की दूरी को महज़ 53.33 सेकंड में तय किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें चैंपियन बनाया, बल्कि हिमाचल के खेल इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है। ज्वालामुखी की रहने वाली हैं प्रिया प्रिया ठाकुर मूल रूप से कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती हैं और वर्तमान में हमीरपुर डिग्री कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी इस जीत से कॉलेज और उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने दी बधाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रिया की इस ऐतिहासिक उपल...

धर्मशाला में कॉमेट मेन्सा का शानदार प्रदर्शन

चित्र
धर्मशाला में कॉमेट मेन्सा का शानदार प्रदर्शन (फतेहपुर: बलजीत ठाकुर ) कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 वेटलिफ्टिंग एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया, जो धर्मशाला में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक तथा तीन विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक ने रजत पदक और दो ने कांस्य पदक जीते। कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में एक सुसज्जित वेटलिफ्टिंग अकादमी भी संचालित है, जहाँ विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों एवं प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री वासु सोनी, प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी और उप-प्रधानाचार्य श्रीमती साक्षी माहाजन ने विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26  (चंबा जितेन्द्र खन्ना ) आप सबको सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चम्बा और जिला प्रशासन चंबा के सौजन्य से इस बार भी बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जो कि दिनांक 29 -7 -2025 से 31- 7-25 तक चलेगा इसमें सभी भार वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी जो भी बॉक्सिंग खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह दिनांक 28 तक अपना नाम नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करके दर्ज करवा सकता है 9816567421. ब 8219258179 इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतियोगी को कैश प्राइज ब मेडल के साथ सम्मानित किया जाएगा धन्यवाद

धावक सरदार फौजा सिंह का हुआ निधन

चित्र
धावक सरदार फौजा सिंह का हुआ निधन,100 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी कई मैराथन पूरी की  बताया जा रहा है कि उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन की खबर से खेल जगत, पंजाब और दुनियाभर के उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनके द्वारा दी गई प्रेरणा को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने 90 और 100 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी कई मैराथन पूरी की। वे 100 साल की उम्र में मैराथन पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बने, हालांकि यह रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं हुआ क्योंकि उनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं था। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया गया और वे स्वास्थ्य और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए भी एक आवाज बने।फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 को पंजाब के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी पहली मैराथन 89 साल की उम्र में दौड़ी थी। वे दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक के रूप में मशहूर हुए।उन्होंने लंदन, न्यूयॉर्क, टोरंटो जैसी जगहों पर कई अंतरराष्ट्...

अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया विराट कोहली ने सोमवार को

चित्र
अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया विराट कोहली ने सोमवार को  विराट को लेकर तमाम दिग्गज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी विराट को लेकर एक पोस्ट किया है. कोहली ने 14 साल के शानदार करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. कोहली ने 2011 में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 2013 में तेंदुलकर के संन्यास के बाद कोहली भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ बनकर उभरे. कोहली ने अपना आख़िरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेला था. तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कोहली की प्रशंसा की उन्होंने लिखा, "जब आप टेस्ट से संन्यास ले रहे हैं, तो मुझे 12 साल पहले की आपकी बात याद आ रही है, मेरे आखिरी टेस्ट के दौरान. आपने मुझे अपने दिवंगत पिता से मिला धागा उपहार में देने की पेशकश की थी. यह मेरे लिए स्वीकार करने के लिए बहुत व्यक्तिगत था, लेकिन वह जेस्चर बहुत ही प्यारा था और तब से मेरे साथ है. मेरे पास बदले में देने के लिए भले ही धागा नहीं है, लेकिन ये जान लीजिए कि मैं आपकी दिल से प्रशंसा करता हूं और आपको शुभकामनाएं देता हूं."

बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम

चित्र
बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमंडल फतेहपुर के कस्बा बनाल में स्थानीय युवाओं द्बारा बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। जिसमे ब्लॉक समिति सदस्य नीतू शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। टूर्नामेंट के दौरान भरमाड़ की टीम ने तलवाड़ा टीम को अंतिम सैट में हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस बारे जानकारी देते हुए कस्बा बनाल के वरिष्ठ नागरिक जगदीश शर्मा ने बताया कि युवाओ को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताएं अति आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं द्बारा इसी संकल्प के साथ बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया है। जोकि काफी सराहनीय कदम है। उन्होने ख़ासकर युवाओं से आवाहन भी किया कि वह खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की तरफ ध्यान दें। इस मौक़े पर बार्ड सदस्य प्रतिमा अनु कुमारी अजय कुमार बीडीसी मेंबर नीतू शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बनाल में आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा दंगल से पूर्व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
बनाल में आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा दंगल से पूर्व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-    कस्बा बनाल में 31 मार्च को आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा के दंगल से पूर्व 30 मार्च को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए आयोजक टीम की तरफ से रिटायर ऑनरेरी कैप्टन किकर सिंह ने बताया युवाओ का ध्यान नशों की तरफ न जाये इसके लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी को मद्देनजर रखते हुए दंगल से पूर्व बॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। ताकि युवा अपने आप को चुस्त दरुस्त रख पाएँ। उन्होने युवाओं से भी आवाहन किया कि वह खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने आप को इस कदर से तैयार करें कि किसी भी स्थिति का आसानी से सामना करने में सक्षम हो पाएँ। इस मौक़े पर राजेश्वर, शिबू शर्मा, रजत राणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश का दल "खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025" में ओवरऑल रनर अप

चित्र
हिमाचल प्रदेश का दल "खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025" में ओवरऑल रनर अप जम्मू कश्मीर(ब्यूरो):-  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में किया गया इन खेलों में हिमाचल प्रदेश के दल ने भी भाग लिया और खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में ओवरऑल रनर अप का स्थान हासिल किया है।  उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसमें हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत समर्पण और दृढ़ता प्रमाणित होती है।  उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के इस दल में स्की माउंटेनियरिंग में तेनजिन डोलमा स्वर्ण, तेनजिन डोलमा, साक्षी ठाकुर, सैजल ठाकुर, नताश मैहर स्वर्ण पदक, गर्वित ठाकुर, तेनज़िन बोध, सिद्धार्थ नेगी, साहिल ठाकुर ने कांस्य पदक जीते। स्कीइंग में योगेश कुमार, आंचल ठाकुर स्वर्ण पदक, तनुजा ठाकुर रजत, एल्विन कंवर, सुहानी ठाकुर और प्रोमिल ठाकुर ने कांस्य और स्नोबोर्डिंग में प्रीति ठाकुर स्वर्ण, प्रकृति ठाकुर रजत...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत पर रुपयों की बारिश,भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता

चित्र
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत पर रुपयों की बारिश,भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता  भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीता है। सबसे पहले 2002 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद, 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने यह खिताब फिर से हासिल किया। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इस टूर्नामेंट को तीसरी बार जीते हुए इतिहास रचा है।ट्रॉफी 2025 के विजेता बनने के बाद भारतीय टीम को भारी पुरस्कार राशि मिली है। भारतीय टीम को 19.48 करोड़ रुपये (2.24 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 9.74 करोड़ रुपये (1.12 मिलियन डॉलर) मिले। आईसीसी द्वारा घोषित पुरस्कार राशि के मुताबिक, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों - ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका - को समान रूप से 4.87 करोड़ रुपये (5,60,000 डॉलर) मिलेंगे। वहीं, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को 3.04 करोड़ रुपये (3,50,000 डॉलर) मिले हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें, जो सातवें और आठवें स्थान पर रही, उन्हें 1.22 क...

भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

चित्र
भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात दुबई:-  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत ने इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। विराट कोहली 2 गेंद में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रोहित के साथ ओपनिंग करने आए शुभमन गिल ने 50 गेंद खेलकर एक छक्के के साथ 31 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 रन, अक्षर पटेल ने 29, के एल राहुल ने 34 रन, हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में 18 रन और रविंद्र जडेजा ने 9 रन बनाए। कप्तान रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने आईसीसी के वनडे इवेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 32 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित शर्मा के नाम 33 छक्के हो गए। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 251 रन पर ...

के पी एल प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

चित्र
के पी एल प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-   विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के मशहूर काली मिट्टी के मैदान में सात दिवसीय काली मिट्टी प्रिमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।  जिसमें मुख्यातिथि के रूप भरमाड़  वार्ड के पुर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार डिंपल ने शिरकत की। के पी एल प्रतियोगिता के संचालक बुग्गा रिहालिया व रोहित वोनी नै बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।  फाइनल मुकाबला आज भरमाड़ इलैवन टीम और रैहन इलैवन टीम के बीच हुआ।  जिसमें रैहन इलैवन टीम ने टॉस जीत कर पहले वैंटिग की। उन्होंने 18 ओवर में 181 रन बनाए। वही दूसरी और भरमाड़ इलैवन टीम 127 रन बनाकर आल आउट हो गई। रैहन इलैवन टीम विजेता रही और भरमाड़ इलैवन टीम उप विजेता रही। मैन आफ मैच का खिताब अजविंदर कुमार व मैन आफ दी सिरिज जितेन्द्र कुमार के नाम रहा।  विजेता टीम को मुख्यातिथि सुनील कुमार डिंपल नै विजेता टीम को 18000 रूपये व उप विजेता टीम को 11000 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।     इस...

मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर हूआ भव्य स्वागत

चित्र
मशहूर कबड्डी प्लेयर चंपा ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर  हूआ भव्य स्वागत  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी जिला चम्बा के उपमंडल चुराह की बघेईगढ़ पंचायत की चंपा ठाकुर का आज चम्बा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कबड्डी एसोसिएशन चम्बा सहित स्थानीय लोगों ने भरमौर चौक में फूल मालाओं से चंपा का स्वागत किया। इसके उपरांत भरमौर चौक से चम्बा शहर तक धूमधाम से स्वागत रैली भी निकाली गई। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा लोक निर्माण विभाग चम्बा के परिधि गृह में आयोजित सादे समारोह में चंपा ठाकुर को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से धूल चटाई है। इस टीम की चंपा ठाकुर भी हिस्सा रही। चंपा ठाकुर इससे पहले जूनियर प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। यह चंपा ठाकुर का तीसरा स्वर्ण पदक है। वहीं चंपा ने राष्ट...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जयसिंहपुर:-  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या व मुख्य अथिति डॉ. संगीता सिंह ने किया। सबसे पहले स्पोर्ट्स संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी और महाविद्यालय के सभी क्लबों के स्वयंसेवकों ने मार्च पास करते हुए प्राचार्य महोदया का अभिवादन किया। जिसके बाद डॉ. संगीता सिंह ने जीवन में खेलकूद का महत्त्व बताते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता शुरू करने के निर्देश दिए।  विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित हैं- 100 मी. दौड़ (महिला) प्रथम- रितिका, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  द्वितीय - मुस्कान, बी. ए. तृतीय वर्ष  तृतीय- खुशबू, बी. ए. द्वितीय वर्ष  100 मी. दौड़ (पुरुष) प्रथम - आकर्षित, बी. कॉम प्रथम वर्ष  द्वितीय- साहिल, बी. ए. प्रथम वर्ष  तृतीय- युवराज, बी. ए. द्वितीय वर्ष  200 मी. दौड़ (महिला) प्रथम- रितिका, बी. कॉम द्वितीय वर्ष  द्...

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर रचा नया इतिहास

चित्र
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में   तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर  रचा  नया इतिहास  शिमला  :-  राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

केलांग में शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर

चित्र
केलांग में शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर  केलांग:- जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में आइस हॉकी संघ लाहौल स्पीति एवं ग्राम पंचायत केलांग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का उपायुक्त राहुल कुमार ने शुभारंभ किया । इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के 50 के करीब बच्चे व युवा केलांग के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ज़िला लाहौल स्पीति के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि से जिला के बच्चों को विशेष कर युवाओं को शीतकालीन व साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित व प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों से जुड़े आधारभूत संरचनाओं तथा बेहतरीन स्तर का प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान केंद्र मनाली व उपकेंद्र जिस्पा के माध्यम से प्रशिक्षण व प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। ...

27 के हुए ऋषभ पंत, जय शाह ने विकेटकीपर को बताया inspiration

चित्र
नई दिल्ली : भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है। पंत 27 के हो गए हैं। उनका जन्म 4 अक्तूबर 1997 को उत्तराखंड में हुआ था। वहां से पंत दिल्ली आए और यहीं से क्रिकेट खेलने लगे। पंत इस समय भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पंत ने बेहतरीन शतक जमाया था। वह अपने मस्ती-मजाक के लिए भी काफी जाने जाते हैं। पंत के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आईसीसी की चेयरमैन जय शाह ने भी पंत को बधाई दी है। जय शाह ने पोस्ट में जमकर पंत की तारीफ की है और उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा बताया है। पंत के जन्मदिन पर जय शाह ने पोस्ट लिखा है और उन्हें बधाई दी है। जय शाह ने लिखा, हमारे विकेटकीपर-बल्लेबाज को हैप्पी बर्थडे। आपका सफर और वापसी कई लोगों के लिए प्ररेणा है। उम्मीद है कि आप भविष्य में भी टीम इंडिया की सफलता में अहम योगदान देते रहेंगे। पंत का साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार तेज रफ्तार में थी और पलट गई थी। स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे ट्रक...

बंगाल क्रिकेट के उभरते युवा स्टार खिलाड़ी की हुई अकाल मृत्यु

चित्र
बंगाल क्रिकेट के उभरते युवा स्टार खिलाड़ी की हुई अकाल मृत्यु  बंगाल क्रिकेट में उभरते हुए युवा स्टार खिलाड़ी आसिफ हुसैन  की मात्र 28 वर्ष की उम्र में अकाल मृत्यु हो गई है. इस खबर के बाहर आने के बाद बंगला क्रिकेट समेत पूरे ही खेल जगत में मातम पसर गया है. आसिफ हुसैन की मौत सोमवार रात को हुई. यह अजीब है कि इस भारतीय खिलाड़ी की मौत न तो पिच पर न ही क्रिकेट फील्ड पर बल्कि घर में सीढ़ियों से गिरने से हुई है ।   अकाल मृत्यु से उनके परिवार में गहरा शोक है. उनके माता-पिता समेत परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। साथी खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत के अन्य लोगों ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके टीम के साथियों खिलाड़ियों का कहना है कि आसिफ एक स्टार खिलाड़ी थे जिनकी कमी उनकी टीम को हमेशा खलती रहेगी।   आपको बता दें कि टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच में हुए कानपुर टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समा...

महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर किया आगाज

चित्र
महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर किया आगाज  पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट की सही शुरुआत की, इस मैच में भारतीय महिला गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 108 पर ही समेट दिया। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह ठाकुर की उमदा गेंदबाजी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है तो वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया। हमारी गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने अपना काम किया। पहला मैच हमेशा ही दबाव भरा होता है क्‍योंकि आपको लय बनानी होती है। हमारी पूरी टीम अच्‍छा खेली। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो हम जल्‍दी विकेट लेने के बारे में बात कर रहे थे। बल्‍लेबाजी में श्रेय स्‍मृति और शेफाली को जाता है। वही मैच में प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतनी वाली दीप्ति शर्मा ने कहा की योजना के मुताबिक गेंदबाजी कर पाई जिससे मैं अच्‍छा महसूस कर रही हूं। आपको बता दें कि श्रीलंका की मेजबानी में ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: