27 के हुए ऋषभ पंत, जय शाह ने विकेटकीपर को बताया inspiration

नई दिल्ली : भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है। पंत 27 के हो गए हैं। उनका जन्म 4 अक्तूबर 1997 को उत्तराखंड में हुआ था। वहां से पंत दिल्ली आए और यहीं से क्रिकेट खेलने लगे।



पंत इस समय भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पंत ने बेहतरीन शतक जमाया था। वह अपने मस्ती-मजाक के लिए भी काफी जाने जाते हैं।

पंत के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आईसीसी की चेयरमैन जय शाह ने भी पंत को बधाई दी है। जय शाह ने पोस्ट में जमकर पंत की तारीफ की है और उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा बताया है।

पंत के जन्मदिन पर जय शाह ने पोस्ट लिखा है और उन्हें बधाई दी है। जय शाह ने लिखा, हमारे विकेटकीपर-बल्लेबाज को हैप्पी बर्थडे। आपका सफर और वापसी कई लोगों के लिए प्ररेणा है। उम्मीद है कि आप भविष्य में भी टीम इंडिया की सफलता में अहम योगदान देते रहेंगे।

पंत का साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार तेज रफ्तार में थी और पलट गई थी। स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे ट्रक के ड्राइवर ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया था। 

पंत ने खींचे रोहित के कान, गिल-कोहली रह गए हैरान, 'हिटमैन' के कैच के बाद रिएक्शन हुआ वायरलमें बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनको लिगामेंट में इंजुरी हुई थी जिसके कारण वह तकरीबन एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। उनकी टीम ने भी पंत को जन्मदिन की बधाई दी है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "वो मैदान पर अपनी कहानी लिखता है, हम उस कहानी को डायरी में लिखते हैं। हमारे निडर कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।