आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वह दिवाली पर गुजरात की जनता को अरबों की सौगात देंगे। पीएम शाम 5.30 बजे एकता नगर में 280 करोड़ से अधिक की लागत वाली तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।



इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाना, पहुंच में सुधार करना और क्षेत्र में स्थिरता पहलों का समर्थन करना है।

इसके बाद पीएम मोदी शाम 6 बजे 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस साल के कार्यक्रम का विषय “आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप” है। 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स आरंभ 6.0 में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।

उन्होंने कहा, सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।

बीते दिन पीएम मोदी ने दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी।  मैं अपने गरीब भाई-बहनों को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही ‘आयुष्मान भारत’ योजना ने जन्म लिया है। 

पीएम मोदी 31 अक्टूबर दिवाली के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहां सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि देंगे। पीएम मोदी एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और एकता दिवस परेड देखेंगे। इस परेड में 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में हमारे वायुवीर फ्लाईपास्ट भी करेंगे। सेना के अलावा स्कूली बच्चे भी वारा पाइप बैंड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे को लेकर पूरी तैयारी की गई है, जहां-जहां पीएम मोदी के कार्यक्रम होंगे वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल