चौकी में सिपाही ने अपने सिर में मारी गोली, मामला महिला सिपाही से शादी का

चौकी में सिपाही ने अपने सिर में मारी गोली, मामला महिला सिपाही से शादी का

मुरादाबाद: 2018 बैच के सिपाही कपिल कुमार मेरठ के फलावदा नागौरी के हैं। गलशहीद की रोडवेज चौकी में पिछले ढाई साल से तैनात हैं। सहारनपुर निवासी महिला सिपाही की तैनाती गलशहीद थाने में है।

पुलिस के अनुसार, धनतेरस को लेकर महिला सिपाही की ड्यूटी मंगलवार को रोडवेज चौकी पर लगा दी गई थी। अचानक से दोपहर बाद सूचना मिली कि कपिल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। चौकी के भीतर सिपाही द्वारा खुद को गोली मारे जाने की सूचना से तत्काल ही एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह व फोर्स संग पहुंचे। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।

पता चला है कि कपिल ने महिला सिपाही के सामने खुद को गोली मारी। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की। तब उसने पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बीच अचानक से कपिल ने विवाद शुरू कर दिया। फिर गोली मार ली।

फिलहाल, पुलिस चौकी में दोनों के प्रवेश से लेकर घटना तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि दोनों चौकी पर कब पहुंचे? कब घटना हुई? दोनों के संबंधों को लेकर चौकी व थाने में तैनात कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी सिपाही के घरवालों को दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।

रोडवेज पुलिस चौकी में महिला सिपाही के सामने सिपाही कपिल ने खुद को गोली मारी है। संभवत: दोनों के बीच शादी को लेकर कुछ बातचीत हो रही थी। सिपाही की हालत गंभीर है। सिपाही के परिजनों से सही बात पता लगेगी।

-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल