सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने

सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद खास था. पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये. भारतीय सेना के ड्रेस में पीएम मोदी किसी सोल्जर से कम नहीं लग रहे थे. सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है।  

कच्छ में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने आगे कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं. हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं. हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं