एसडीएम ने बाल गृह भरनाल में बाँटी खुशियाँ

एसडीएम ने बाल गृह भरनाल में बाँटी खुशियाँ

दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार



सरकाघाट :  एसडीएम सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा मिठाई व अन्य उपहार भी भेंट किए। एसडीएम इस दौरान बच्चों से मिली और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद किया तथा उन्हें दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया | उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से पूरी सुरक्षा के साथ मिलकर दिवाली मनाने को कहा। उन्होंने कामना की कि दिपावली सबके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति लाए। उन्होंने बालगृह में प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत