UP जमीनी विवाद ने 17 वर्षीय लड़के की जान ली, सिर धड़ से अलग

जमीनी विवाद ने 17 वर्षीय लड़के की जान ली, सिर धड़ से अलग 

 पुराने जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने 17 वर्षीय लड़के का सिर तलवार से काट दिया. इस घटना के बाद किशोर की मां घंटों अपने बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर रोती रही. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीन गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच दशकों पुराना विवाद था.

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा, 'भूमि विवाद 40 से 45 वर्षों से चला आ रहा है. एक पक्ष के दो लोग, रमेश और लालता, उन लोगों में से थे, जिन्होंने विपरीत पक्ष पर हमला किया और एक किशोर की मौत हो गई. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा और मैं मौके पर हूं. कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.' जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि अपराध करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा, 'मामला दोनों पक्षों के बीच एक पुराना भूमि विवाद का है, जिसकी सुनवाई सिविल कोर्ट में भी लंबित है. मैंने तीन दिनों के भीतर विवाद पर रिपोर्ट मांगी है.

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई झड़प हिंसक हो गई और रामजीत यादव के 17 वर्षीय बेटे अनुराग का कुछ लोगों ने पीछा किया, जिनमें से एक के पास तलवार थी. अनुराग पर इतनी जोर से धारदार हथियार से हमला किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया. हत्याकांड मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन तलवारधारी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गईं. ग्रामीणों ने बताया कि लड़के की मां कटे हुए सिर को गोद में लेकर कई घंटों तक बैठी रही.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल