आपदा राहत कार्यों के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

आपदा राहत कार्यों के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

मंडी के विश्वकर्मा चौक पर कार्य के लिए समयबद्ध पूरी करें निविदा प्रक्रिया : उपायुक्त



मंडी : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन के अनुसार बरसात के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) के तहत 2 करोड़ 43 लाख 76 हजार 140 रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें से लोक निर्माण विभाग को मंडी शहर में विश्वकर्मा मंदिर के समीप गत वर्ष हुए भू-स्खलन के उपरांत राहत कार्यों के लिए 49 लाख 93 हजार 290 रुपए की राशि पहली किश्त के रूप में जारी की गई है। जल शक्ति विभाग को ब्यास नदी तथा इसकी मुख्य सहायक नदियों पार्वती व तीर्थन नदी के तट पर पलचान से थलौट और पंडोह से मंडी तक बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए 01 करोड़ 93 लाख 82 हजार 850 रुपये की राशि पहली किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न करने के लिए यह समझौता ज्ञापन संबंधित विभागों के साथ हस्ताक्षर किया गया है।

अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राहत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए एक माह के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी करें  ताकि शीघ्रातिशीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरा किया जा सके। मंडी शहर के व्यस्ततम विश्वकर्मा चौक के समीप भूस्खलन से ऊपर की ओर स्थित घरों तथा सड़क से गुजरने वाले वाहनों व पैदल यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को इसके लिए तय मापदंडों एवं दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को भी कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डी.के. वर्मा सहित जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रभात चंद्र शर्मा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत