लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने सराहा परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल का द्वितीय “ANNUAL-FETE” कहा परमार्थ आधुनिक युग में किसी गुरुकुल से कम नहीं

लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने सराहा परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल का द्वितीय “ANNUAL-FETE” कहा परमार्थ आधुनिक युग में किसी गुरुकुल से कम नहीं 


  परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल, बैजनाथ में द्वितीय “ANNUAL-FETE” का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर राजीव भारद्वाज लोकसभा सांसद कांगड़ा-चंबा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

परमार्थ स्कूल द्वारा भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए स्कूल के चारों हाउस द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए जिनमें भारत के विभिन्न प्रांतो के व्यंजन सहित हिमाचली व्यंजन भी उपस्थितजनों को परोसे गए। वोकल फॉर लोकल की विचारधारा को प्रदर्शित करते हुए भी विशेष रूप से एक वोकल फॉर लोकल स्टाल लगाया गया जिसमें मुख्यतः हिमाचली व्यंजन थे। 

स्कूल प्रांगन में बच्चों के लिए झूले इत्यादि का भी प्रबंध किया गया था। डॉ राजीव भारद्वाज ने स्कूल प्रशासन की प्रशंसा की और उसकी तुलना आधुनिक गुरुकुल से की। स्कूल के निदेशक और सुश्री इंदु गोस्वामी ने अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को इस आधुनिकता के दौर में अपनी संस्कृति से जोड़ रखें। इस मेले में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गए।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी जी, मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राणा जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल