दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बतौर कोच जाएंगे लक्ष्मण, देखें रिकॉर्ड

भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना है। इस मैच के बाद जहां एक तरफ भारत की एक टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाती नजर आएगी, वहीं दूसरी तरफ नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।



ऐसे में सवाल यह उठा कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर युवा टीम इंडिया की देखरेख कौन करेगा और इस सवाल का बीसीसीआई के पास एक जवाब था- वीवीएस लक्ष्मण। लक्ष्मण दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका में दिखेंगे। वह पहले भी कई बार यह भूमिका निभा चुके हैं। अपने खेलने के दिनों में संकटमोचक होने के साथ-साथ वह अब रिटायरमेंट के बाद भी संकटमोचक बने हुए हैं।

लक्ष्मण इससे पहले भी भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने 2021 में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कोचिंग का जिम्मा संभाला था। 2022 में टी20 विश्व कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी। फिर 2023 में आयरलैंड दौरे पर वह मुख्य कोच रहे थे। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के कोच नियुक्त किए गए थे। उनकी देखरेख में टीम इंडिया ने अब तक कोई सीरीज नहीं गंवाई है और उम्मीद है कि आगे भी वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को जीत के लिए अहम मार्गदर्शन देंगे।

इस दौरे पर लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में काम करने वाले कोच जैसे साईराज बहुतुले, हृषिकेश कानितकर और सुभदीप घोष शामिल होंगे। बहुतुले (मुख्य कोच), कानितकर (बल्लेबाजी कोच) और घोष (फील्डिंग कोच) इमर्जिंग एशिया कप में कोचिंग टीम का हिस्सा थे। साथ ही वह कई बार लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम के साथ काम भी कर चुके हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच डरबन, गकेबरहा, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे। पहला टी20 आठ नवंबर, दूसरा टी20 10 नवंबर, तीसरा टी20 13 नवंबर और चौथा टी20 15 नवंबर को खेले जाएगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम तीन नवंबर के आसपास रवाना होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम के 10-11 नवंबर तक रवाना होने की उम्मीद है।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत