28 नवंबर 2024 से पूर्व पात्र मतदाता नाम दाखिल करने के लिए कर सकतें है अग्रिम आवेदन

01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं अपना नाम

28 नवंबर 2024 से पूर्व पात्र मतदाता नाम दाखिल करने के लिए कर सकतें है अग्रिम आवेदन



सुंदरनगर : निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं  उपमण्डलाधिकारी (ना.) सुन्दरनगर अमर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अनुसार 27-सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली  तैयार हो गई है और उसकी एक प्रति कार्यालय के समय के दौरान उपमण्डलाधिकारी (ना.) कार्यालय में, सम्बन्धित तहसील कार्यालय में तथा मतदान केन्द्र में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के तैयार किए जाने की अर्हक तारीख 1 जनवरी, 2025 है। पूर्वोक्त अर्हक तारीख के सन्दर्भ में, मतदाता 28 नवम्बर 2024 से पूर्व नामावली में नाम को सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा व आक्षेप दाखिल कर सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक जो 1 अप्रैल 2025, 1 जुलाई 2025 या 1 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते हों वो भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्ररुप-6 में अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।  

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर 2024 से पहले हर ऐसा दावा व आक्षेप या तो उपमण्डलाधिकारी (ना.) कार्यालय में या सम्बन्धित तहसील कार्यालय में तथा मतदान केन्द्र में अभिहित अधिकारी के समक्ष पेश किया जा सकता है या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर को डाक द्वारा भेजा जा सकता है तथा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एन.वी.एस.पी.)/वोटर हेल्पलाइन एप्प (वी.एस.पी./वी.एच.ए.) के माध्यम से भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से भी अग्रिम आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल