शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया पीएचसी को जो इएसआई मे तब्दील करने पर आज सेंकड़ों लोगों ने पार्षद मोनिका शर्मा के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया ।

 शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया पीएचसी को जो इएसआई मे तब्दील करने पर आज सेंकड़ों लोगों ने पार्षद मोनिका शर्मा के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया । 


आज वार्ड 14 बनुरी नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत आने वाली शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया पीएचसी को जो इएसआई मे तब्दील करने का जो फरमान प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है उसके विरुद्ध आज सेंकड़ों लोगों ने पार्षद मोनिका शर्मा के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। ताकी प्रदेश सरकार तक उनकी बात पहुँचे और ये जो नोटिफिकेशन है उसे वापिस लिया जाए इस मौके पर पार्षद द्वारा बताया गया के इस सरकार द्वारा बार बार बनुरी के हित के खिलाफ निर्णय लिए जा रहे हैं जिसमें सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार द्वारा बनुरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को बंद करना उसके बाद जल विभाग का उपमंडल बंद करना और अब ये पीएचसी का दर्जा खत्म करना है मौलीच्चक के उप प्रधान बिट्टू ठाकुर ने भी चेताया के केवल आज सांकेतिक धरना है अगर सरकार ने अपना निर्णय वापिस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन का रुख किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी इस मौके पर शहीद की बहन आशा वालिया ने कहा के इस निर्णय से उनका पूरा परिवार क्षुब्ध है तथा उनके पिता ये सुनकर दुखी हो गए वो काफी वृद्ध हैं इसलिए आ नहीं पाए परंतु उन्होंने बेटी के माध्यम से संदेश दिया है के अगर सरकार का यहि रुख रहेगा तो वो अपने बेटे का मेडल भी मुख्यमंत्री को वापिस सौंपने में संकोच नहीं करेंगे इस मौके पर पूर्व प्रधान अजय शर्मा, डिम्पल राणा, आश्रय शर्मा, जेपी ठाकुर, पूर्व में रहे नायब तेहसीलदार नारायण दास, तथा भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल