भले ही महंत जी शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा : प्रभाकर

अपनी भौतिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन होने के बाद महंत तिलक दास जी का दुख बांटने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रभाकर नानक धाम पहुंचे। 

भले ही महंत जी शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा: प्रभाकर



 

( बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह )

नानक चक धाम बाबा श्री चंद महाराज के प्रसिद्ध स्थान पर सेवारत महंत श्री तिलक दास जी जो पिछले दिनों अपने शरीर की सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गए थे। आज उस महान दिवंगत आत्मा का दुःख बांटने के लिए प्रख्यात समाज सेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रभाकर अपने साथियों के साथ महान संतों की तपस्थली नानक चंद धाम पहुंचे और वहां सेवारत पुजारी कुम्भ दास जी से अपना दुःख साझा किया | विजय प्रभाकर ने कहा कि महंत तिलक दास जी बहुत ही नेक और समाज कल्याण के कार्यों में हमेशा बड़े पैमाने पर लोगों की मदद करते थे।  प्रभाकर ने कहा कि महंत जी के निधन से पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है | विजय प्रभाकर ने कहा कि भले ही महाराज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा | इस मौके पर गगन कुमार, इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह देसराज, रोहित कुमार भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल