रेणुका जी मेला क्षेत्र में आग्नेयास्त्र, लाठी, तेज धार वाले घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री पर रहेगा प्रतिबंध : उपायुक्त

रेणुका जी मेला क्षेत्र में आग्नेयास्त्र, लाठी, तेज धार वाले घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री पर रहेगा प्रतिबंध : उपायुक्त

मंदिर में ’नारियल’ चढ़ाने व मेला क्षेत्र में शराब के सेवन की नहीं  होगी अनुमति




नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला -2024 के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, सुरक्षा की दृष्टि से आज यहां आदेष जारी किए है कि मेले के दौरान कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत ददाहू, खाला-क्यार और रेणुका जी मेला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, लाठी, तेज धार वाले घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री नहीं ले जाएगा, सिवाय उन लोगों के जिन्हें रक्षा और सुरक्षा कर्मियों या अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के कारण ऐसा करने की स्वतंत्रता दी गई है। आदेश के अनुसार कोई भी तीर्थयात्री, भक्त मेले के दौरान श्री रेणुका जी के मंदिर में ’नारियल’ नहीं चढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति मेले के दौरान रेणुका जी मेला क्षेत्र सीमा के भीतर शराब लेकर या सेवन करके कोई गैरकानूनी गतिविधि करेगा तो उसके विरूद्ध कानूनी कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले, धार्मिक जुलूस या अन्य सार्वजनिक समारोह में या किसी शैक्षणिक संस्थान या धार्मिक स्थल के परिसर में आग्नेयास्त्र ले जाने की अनुमति नहीं है।
 उन्होंने बताया कि 11 से 15 नवंबर, 2024 तक आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग श्री रेणुका जी आते हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और मेले के दौरान रेणुका जी में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र, लाठी, तेज धार वाले घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल