सरकाघाट स्कूल मैदान में बिकेंगे पटाखे व आतिशबाजी

सरकाघाट स्कूल मैदान में बिकेंगे पटाखे व आतिशबाजी

बिक्री के लिए लेना होगा लाईसेंस

एसडीएम ने जारी किए आदेश, निर्धारित स्थान पर ही बेच पाएंगे आतिशबाजी व पटाखे



सरकाघाट : आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपमण्डल सरकाघाट में प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान को छोडक़र अन्य स्थानों पर आतिशबाजी व पटाखे बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी करते हुए एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि चिन्हित स्थान को छोडक़र सरकाघाट में आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इसके मुताबिक सरकाघाट में पटाखों की बिक्री केवल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट मैदान में ही की जा सकेगी। चयनित स्थल के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थान पर पटाखों व आतिशबाजी के भण्डारण व बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। आदेश पटाखों के कारण आगजनी की घटनाओं को रोकने व भीड़भाड़ वाले स्थानों में लोगों व उनकी संपति की सुरक्षा के उद्धेश्य से पारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बाजार काफी तंग है, इसे देखते हुए बजार में दुकानों में पटाखों, विस्फोटक सामग्री का भण्डारण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके। इसके दृष्टिगत सरकाघाट में अतिशबाजी व पटाखों की बिक्री केवल चिन्हित स्थान में ही करने की अनुमति है।  

उन्होंने बताया कि लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट के मैदान पर ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए इच्छुक व्यक्ति एसडीएम सरकाघाट के कार्यालय में लाईसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिना लाईसेंस के पटाखे या अन्य विस्फोटक सामग्री बेचने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

इसके अतिरिक्त बिना अनुमति एवं चिन्हित स्थान को छोडक़र कोई व्यक्ति आतिशबाजी व पटाखे इत्यादि विक्रय करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में