पावर वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली प्रबंधन व सरकार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

कर्मचारी यूनियन, विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम, पावर वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली प्रबंधन व सरकार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन।


जवाली में धरना-प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी


( ज्वाली : अमित गुलेरिया ) 

जवाली : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और अभियंताओं के ज्वाइंट फ्रंट के आह्नान पर विद्युत मंडल जवाली में कर्मचारी यूनियन, विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम, पावर वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश विद्युत कर्मचारी यूनियन के राज्य के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल की अध्यक्षता में संयुक्त रूप में धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए तथा समाप्त किए गए अभियंताओं के 51 पदों को अभिलंब बहाल किया जाए। उन्होंने 81 आउटसोर्स ड्राइवरों को पुनः कार्य पर रखने को जोरदार मांग की। वर्ष 2010 में ज्वाइंट फ्रंट और सरकार के बीच हुए समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने पर संयुक्त फ्रंट में कड़ी आपत्ति जाहिर की गई। विद्युत बोर्ड की सर्विस कमेटी द्वारा अप्रूव किए गए 1030 टी-मेट के पदों को शीघ्र भरा जाए। छठा वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप संशोधित वेतन और पेंशन की बकाया राशी प्रदान की जाए। रिटायर कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी जैसे सभी वित्तीय लाभों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। इस अवसर पर पावर इंजीनियर की तरफ से जवाली मंडल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंजीनियर विशाल पत्रबाल, सहायक अभियंता जसबीर सिंह, कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश चौधरी, संजीव कुमार, अधीक्षक सुरजीत सिंह, विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम जवाली के प्रधान राम लुभाया, सचिव रमेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह, कर्म सिंह मिन्हास, बालकृष्ण चौधरी, सुखदेव धीमान, देव राज रनौत, मदन धीमान, कृष्ण धीमान ठाकुर, मोहिंदर सिंह, रिटायरी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिवानन्द संन्याल, सतीश धीमान, इंजीनियर राजिंदर ठाकुर, सरदार मोहिंदर सिंह, अतुल महाजन, गुरबचन सिंह गोरा इत्यादि मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल