आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धन्वंतरि जयंती और नवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।



इसके अलावा वह एक रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। 

पीएम मोदी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अलग-अलग पोस्ट में यह जानकारी दी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, कल (मंगलवार) आयुर्वेद दिवस पर दोपहर करीब 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास किया जाएगा। एक ऐतिहासिक क्षण में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की योजना शुरू की जाएगी।

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने युवाओं के रोजगार के अवसरों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने एक्स पर लिखा, "देश की युवा शक्ति के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को हम प्रतिबद्ध रहे हैं। इसी कड़ी में कल सुबह करीब 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अपने युवा साथियों को नियुक्ति पत्र देने का सौभाग्य मिलेगा।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, मैं स्वास्थ्य, फिटनेस और तंदुरुस्ती के प्रति समर्पित सभी लोगों से कल के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करता हूं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी देश भर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कई स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग