17 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला, शिक्षक गिरफ्तार

17 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला, शिक्षक गिरफ्तार 

गुजरात: पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है. आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है। गुजरात के दाहोद जिले के धनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ये घटना खाल्ता गांव में आदिवासियों के आवासीय विद्यालय में हुई है. आरोपी की पहचान कल्पेश बारिया के रूप में हुई है. उसने ने छात्रा को गुरुवार की शाम को आश्रमशाला परिसर में स्थित अपने क्वार्टर में खाना बनाने के बहाने बुलाया था.

पीड़िता उसके क्वार्टर में जाने के बाद खाना बनाने के काम में लग गई, तभी आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह अपनी बहन को बुलाया और उसके चंगुल से निकलकर वहां से भाग निकली.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहनों को जब उसके साथ हुई घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पिता को इसकी जानकारी दी. पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक कल्पेश बारिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.  

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1) (i) (शारीरिक संपर्क और अवांछित यौन प्रस्ताव), यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त