राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में बाल मेले का हुआ आयोजन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में बाल मेले का हुआ आयोजन, पँचायत उपप्रधान रहे मुख्यतिथी




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

कांगड़ा : आपको बता दें शिक्षा खँड फतेहपुर के तहत पड़ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में शुक्रवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें  फतेहपुर पँचायत उपप्रधान करनैल सिंह ने बतौर मुख्यतिथी शिरकत की । बाल मेले के बारे में करीब एक बजे जानकारी देते हुए शिक्षक केवल सिंह ने बताया क्लस्टर स्तरीय बाल मेले दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर ,हाड़ा जोगियां, हाड़ा व बडियाली के बच्चों ने हिस्सा लिया । बताया मेले के दौरान बच्चों द्बारा भिन्न -भिन्न तरह की रंगोलियां बनाई गई । साथ ही कुछ अन्य प्रतियोगिताएं करबाई गईं । जिनमें अब्बल रहने बाले बच्चों को सम्मानित किया गया, वहीं मुख्यतिथी करनैल सिंह ने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ।उन्होने लोगों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में ही दाखिला करबाया करें । कहा सरकारी स्कूलों में जहाँ प्रशिक्षित अध्यापक होते हैं तो वहीं अन्य कई तरह की सुबिधायें भी बच्चों को दी जाती हैं।

इस मौके पर भिन्न -भिन्न स्कूलों से पहुंचे अध्यापक भी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में