ज्वाली के समलाना में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक टांडा हुआ रैफर

 ज्वाली के समलाना में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक टांडा हुआ रैफर




( ज्वाली : अमित गुलेरिया ) 

राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को सुबह बड़ा हादसा घटित हुआ है। सोमवार को एक निजी बस टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में वियर फैक्टरी के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई जिस कारण चालक सहित सवारियों को चोटें आई हैं। सूत्रों अनुसार बस में 15-20सवारियां बैठी थीं जिनको चोटें आई हैं। बस के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जवाली उपचार हेतु पहुंचाया गया, जिनका उपचार चल रहा है जबकि एक घायल राकेश कुमार को टांडा में रैफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है तथा बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा घटित हुआ है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत