जाईका खंड गोहर में बनाए जा रही सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण

जाईका खंड गोहर में बनाए जा रही सिंचाई परियोजनाओं का  निरीक्षण



गोहर : हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई जाईका गोहर के अंतर्गत बनाई जा रही बहाव सिंचाई योजनाओं का जिला परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ० हेम राज वर्मा ने निरीक्षण किया। 

उन्होंने बहाव सिंचाई योजना नोगी खड्ड से काण्डलु, नोगी खड्डू से काण्डलु साइट, बहाव सिंचाई योजना कांढलु से बिठरी, बहाव सिंचाई योजना भढारनु से गिरझनु, बहाव सिंचाई योजना शनि मंदिर से पंचक्कर में चल रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया और परियोजना के उद्देश्यों और मानदंडों पर बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।  

जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बहाव सिंचाई योजना नोगली खड्ड से काण्डलु सिंचाई योजना से 11.84 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा दी जाएगी और 130 किसान लाभान्वित होंगे। बहाव सिंचाई योजना कांढलु से बिठरी से 17.23 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा दी जाएगी और 108 किसान इसका लाभ उठायेंगे। बहाव सिंचाई योजना भढारनु से गिरझनु से 42.78 हेक्टेयर को सिंचाई की सुविधा और 303 किसान इसका लाभ उठायेंगे। बहाव सिंचाई योजना शनि मंदिर से पंचक्कर से 8.46 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई प्रदान की जा रही है तथा 88 किसान इसका लाभ उठायेंगे। 

इस अवसर पर किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं और फसल विविधीकरण पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को फसल विविधीकरण तथा नक़दी फसलें उगाने बारे जानकारी दी गई। किसानों को कूहल के रखरखाव तथा योजना के मापदंडों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद